होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Haryana Board: हरियाणा बोर्ड स्पेशल एग्जाम 2023 की डेट शीट जारी, जानें पूरा शेड्यूल

Haryana Board: हरियाणा बोर्ड स्पेशल एग्जाम 2023 की डेट शीट जारी, जानें पूरा शेड्यूल

 

Haryana Board Special Exam 2023 Date Sheet:हरियाणा के बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) ने कक्षा 10वीं, 12वीं के स्पेशल एग्जाम 2023 की डेट शीट जारी कर दी है। हरियाणा बोर्ड 24 अप्रैल, 2023 से एक मई, 2023 के बीच कक्षा 10वीं की विशेष परीक्षा आयोजित करेगा, जबकि कक्षा 12वीं की विशेष परीक्षा 24 अप्रैल से दो मई, 2023 तक आयोजित होने वाली है।

कहां मिलेगी डेटशीट ?
बीएसईएच विशेष परीक्षा 2023 डेट शीट हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर उपलब्ध है। परीक्षाएं दोपहर के सत्र में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होंगी। बोर्ड ने उम्मीदवारों को नक्शों के लिए अपनी लॉग बुक, त्रिकोणमिति टेबल और स्टेंसिल लाने को कहा है। 
 
7 अप्रैल थी परीक्षा की अंतिम तिथि
वहीं छात्रों को केवल विज्ञान विषय में रंगीन पेंसिल का उपयोग करने की अनुमति है। विशेष परीक्षाओं के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की आवेदन विंडो तीन से सात अप्रैल, 2023 के बीच सक्रिय की गई थी और छात्रों को आवेदन शुल्क के रूप में 5,000 रुपये का भुगतान करना था।
 
Haryana Board 2023 डेट शीट कैसे करें चेक?
Step 1: छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- bseh.org.in पर जाएं।
Step 2: होम पेज पर 'विशेष परीक्षा अप्रैल-2023 डेट शीट: - Sec./Sr.Sec' लिंक पर क्लिक करें।
Step 3: हरियाणा बोर्ड डेट शीट 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगी।
Step 4: अब उम्मीदवार हरियाणा विशेष परीक्षा 2023 की तारीखों की जांच कर सकते हैं।
Step 5: डेट शीट डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।


संबंधित समाचार