Haryana 10th Exam:हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) द्वारा आयोजित होने वाली सेकेंडरी (10वीं) की परीक्षाएं आरंभ होगी। पहले दिन प्रदेशभर में 26 फरवरी को संचालित होने वाली सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की गणित विषय की परीक्षा में 1372 परीक्षा केंद्रों पर 2 लाख 89 हजार स्टूडेंट शामिल होंगे।
.
इससे पहले बुधवार को बोर्ड परीक्षाएं आरंभ हुई। पहले दिन सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) अंग्रेजी एवं डीएलएड द्वितीय वर्ष रि-अपीयर की परीक्षा हुई। प्रदेश के 1177 परीक्षा केंद्रों पर करीब 2 लाख 65 हजार 851 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए। वहीं प्रदेशभर में परीक्षा केंद्रों पर नकल 17 मामले पकड़े गए तथा 2 पर्यवेक्षकों को कार्यभार मुक्त कर दिया गया।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित एग्जाम दोपहर साढ़े 12 बजे से शुरू होगे, जो साढ़े 3 बजे तक चलेगा। वहीं विद्यार्थियों को परीक्षा आरंभ होने से आधे घंटे पहले पहुंचने की अपील की गई है। इस बार बोर्ड परीक्षाओं में साढ़े 5 लाख से अधिक स्टूडेंट शामिल होंगे, जबकि लास्ट ईयर 4 लाख 65 हजार 327 स्टूडेंट ने परीक्षा दी थी।
3 घंटे चले बोर्ड एग्जाम
सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी के ईयरली एग्जाम में प्रदेश भर में करीब 1433 परीक्षा केंद्रों पर 5 लाख 66 हजार 411 स्टूडेंट रजिस्टर्ड है। इसमें 2 लाख 96 हजार 593 लड़के और 2 लाख 69 हजार 818 लड़कियां शामिल हैं। वहीं, 12वीं में 2 लाख 70 हजार 663 और 10वीं में 2 लाख 95 हजार 748 स्टूडेंट एग्जाम के लिए रजिस्टर्ड है। इसके अलावा डीएलएड (रि-अपीयर) की परीक्षाओं के लिए 5 हजार 356 परीक्षार्थी रजिस्ट है।
320 फ्लाइंग स्क्वाड की टीम तैनात
बोर्ड एग्जाम के लिए 320 फ्लाइंग स्क्वाड की टीम तैनात रही। इनमें बोर्ड अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव के अलावा रैपिड एक्शन फोर्स, एसटीएफ और जिला स्तर के उड़नदस्ते शामिल रहे। बोर्ड परीक्षा को देखते हुए सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा-163 लागू कर दी गई है। केंद्र के पास स्थित फोटोस्टेट की दुकानें और कोचिंग सेंटर एग्जाम टाइमिंट के दौरान बंद रहे।
एग्जाम सेंटर में मोबाइल, कैलकुलेटर और स्मार्ट वॉच जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाने पर रोक है। स्टूडेंट के एडमिट कार्ड पर भी कई जरूरी इंस्ट्रक्शन लिखे गए हैं। बोर्ड ने इन इंस्ट्रक्शन को पढ़ने की सलाह दी है।