होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Hariyali Teej 2022: इस हरियाली तीज पर बन रहा ये शुभ योग, जानें महुर्त और पूजा विधि

Hariyali Teej 2022: इस हरियाली तीज पर बन रहा ये शुभ योग, जानें महुर्त और पूजा विधि

 

सावन के महिने में जिस दिन भगवान शिव (Lord Shiva) और माता पार्वती (Goddess Parvati) का मिलन हुआ था उस दिन को हरियाली तीज (Hariyali Teej) के रूप में मनाया जाता है। यह सुहागिनों का त्‍योहार होता है। इस दिन सुहागिनें अपने पत‍ि की लंबी उम्र और परिवार के कल्‍याण के लिए व्रत रखती हैं।

सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज मनाया जाता है। इस साल 31 जुलाई 2022 यानी रविवार को यह व्रत रखा जाएगा। इस दिन एक शुभ योग बन रहा है, जिसमें पूजा करने से माता पार्वती और भगवान शिव दोनों प्रसन्न होंगे और आशीर्वाद देंगे।

हरियाली तीज 2022 का शुभ मुहूर्त
* हरियाली तीज 2022 की तिथि- 31 जुलाई 2022, रविवार
* तृतीया तिथि का प्रारंभ: 30 जुलाई सुबह 2:59 बजे से 1 अगस्त 2022 को सुबह 4:18 तक
* 31 जुलाई को दोपहर 2:20 बजे से 1 अगस्त को सुबह 6:04 बजे तक रवि योग रहेगा।

रवि योग में करें यह काम
मान्यता है कि रवि योग में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से घर में काफी सुख-समृद्धि आती है और सभी दुख-दर्द भाग जाते हैं। इस दिन भगवान सूर्य को अर्घ्य देने बेहद आवश्यक माना जाता हैं। ऐसा करने से इस दिन का महत्व और भी बढ़ जाता है। साथ ही कई शुभ परिणाम भी मिलते हैं।

हरियाली तीज 2022 की पूजा विधि-

* हरियाली तीज के दिन सभी विवाहित महिलाएं स्नान आदि करने के बाद नए वस्त्र धारण करें।

* इसके बाद पूजा घर को अच्छे से साफ करें। वहां एक चौकी रखें और उस पर लाल रंग का कपड़ा बिछा लें।

* इस चौकी पर भगवान शिव के पूरे परिवार वाली फोटो या फिर मूर्ति को स्थापित करें।

* इसके बाद सभी महिलाएं माता पार्वती को सोलह शृंगार अर्पित और भोलेनाथ पर बेलपत्र, धतूरा, फूल इत्यादि चढ़ाएं। उसके बाद गणपती जी की पूजा करें।

* आखिर में हरियाली तीज व्रत कथा का पाठ करें और मन ही मन भगवान से सुख-समृद्धि की प्रार्थना कर आरती करें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनता टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

यह भी पढ़ें- Sawan Shivratri: सावन की शिवरात्रि आज, जानें महत्व और पूजन विधि


संबंधित समाचार