होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Har Ghar Tiranga: आज चंडीगढ़ में बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड, 7500 छात्र एक साथ मिलकर बनाएंगे तिरंगा

Har Ghar Tiranga: आज चंडीगढ़ में बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड, 7500 छात्र एक साथ मिलकर बनाएंगे तिरंगा

 

आजादी के 75 साल पूरे होने पर चंडीगढ़ (Chandigarh) में आजादी के अमृत महोत्सव (Amrit Mahotsav) और हर घर तिरंगा अभियान (Har ghar Tiranga) की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इस दौरान 13 अगस्त से लेकर 16 अगस्त तक शहर में कई कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। आज इस खास मौके पर चंडीगढ़ के लोग एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं। चंडीगढ़ के सेक्टर-16 के क्रिकेट स्टेडियम में करीब 7500 लोग एकजुट होकर राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ लहराते हुए दिखाई देंगे।

इस बारे में चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा बताया गया कि सेक्टर 16 के क्रिकेट स्टेडियम में अलग-अलग स्कूलों से करीब 7500 स्टूडेंट्स इकट्ठे होंगे। इनमें 2500 बच्चे केसरी रंग के कपड़ों में नजर आएंगे, 2500 सफेद और 2500 हरे रंग के कपड़े पहने हुए दिखाई देंगे। यह सभी लहराते हुए राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा' के रूप में स्टेडियम पहुंचेंगे। इन्हीं के बीच एक अशोक चक्र भी होगा। इस तरह यह सभी छात्र मिलकर एक तिरंगे का निर्माण करेंगे। ऐसे करने से चंडीगढ़ का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness Book of World Records) में दर्ज हो जाएगा।

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी भी करेंगी कार्यक्रम में शिरकत
इस खास कार्यक्रम में चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित मुख्य अतिथि होंगे। वहीं, विदेश एवं सांस्कृतिक राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी (Meenakshi Lekhi) विशेष अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगी। इस कार्यक्रम का आयोजन UT प्रशासन व चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (Chandigarh University) के छात्र साथ मिलकर कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- विमान में सिगरेट फूंक रहा था बॉडी बिल्डर, सरकार ने कहा- नहीं किया जाएगा बर्दाश्त


संबंधित समाचार