होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हल्द्वानी में कांग्रेस के मौन प्रदर्शन पर अड़चन, नहीं मिली अनुमति; मल्लिकार्जुन शुद्धीकरण फिर गरमाया

हल्द्वानी में कांग्रेस के मौन प्रदर्शन पर अड़चन, नहीं मिली अनुमति; मल्लिकार्जुन शुद्धीकरण फिर गरमाया

 

Haldwani Congress Protest: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद हुए शुद्धीकरण कार्यक्रम के विरोध में रविवार शाम रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले मौन कार्यक्रम को अनुमति नहीं मिली। हालांकि, कांग्रेसियों का कहना है कि कार्यक्रम होकर रहेगा।

कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष इंद्रपाल आर्य ने आयोजन को लेकर प्रशासन से अनुमति मांगी थी। लेकिन पुलिस रिपोर्ट के आधार पर अनुमति देने से इंकार कर दिया गया। कांग्रेसियों को शहर के तय धरनास्थल यानी बुद्ध् पार्क में कार्यक्रम करने को कहा गया है।

वहीं, आयोजनकर्ता आर्य ने कहा कि समानता, समरसता और भाई-चारे के संदेश के साथ शांतिपूर्ण तरीके से कार्यक्रम आयोजित होना था।

अगर उन्हें बुुद्ध् पार्क में ही कार्यक्रम करना था तो अनुमति क्यों मांगते? शुद्धीकरण के माध्यम से भाजपा ने संविधान की मूल भावना का अपमान किया है। सीएम के दौरे के बाद ही प्रशासन ने अनुमति देने से मना किया है। लेकिन कांग्रेसी लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से रामलीला मैदान में ही कार्यक्रम करेंगे।


संबंधित समाचार