होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

भाग्य को मजबूत करता है गुरु, यहां जानिए बृहस्पति ग्रह से जुड़ी कुछ रोचक बातें

भाग्य को मजबूत करता है गुरु, यहां जानिए बृहस्पति ग्रह से जुड़ी कुछ रोचक बातें

 

Thursday: शास्त्रों में बताया गया है कि किसी भी कार्य को करने से पहले तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण को देखना जरूरी होता है। मान्यता है कि शुभ योग में किए गए कार्य शुभ परिणाम देते हैं। इसके साथ ही हिंदू धर्म के अनुसार हर दिन अलग-अलग भगवानों की पूजा की जाती है। बात करें गुरुवार कि तो इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने की मान्यता है। जो लोग इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करते हैं उन्हें मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। धार्मिक दृष्टिकोण से इस दिन को बहुत शुभ माना गया है। लेकिन इसी के साथ गुरुवार के दिन से कुछ ऐसी महत्वपूर्ण बातें हैं, जिन्हें जानना बहुत जरुरी हैं। चलिए जानते हैं कि गुरुवार के दिन का महत्त्व और इस दिन से जुड़ी कुछ रोचक बातें

गुरुवार से जुड़ी रोचक बातें

- गुरुवार का दिन भगवान विष्णु के लिए समर्पित होता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति के जीवन में सुख और शांति आती है। 
- धार्मिक मान्यता के अनुसार केले के वृक्ष में भगवान विष्णु का वास होता है। इस दिन केले के पेड़ की पूजा करनी चाहिए।
- गुरुवार का दिन बृहस्पति ग्रह से जुड़ा है। आपको बता दें कि सौरमंडल में सूर्य के बाद गुरु ग्रह सबसे बड़ा ग्रह होता है। विज्ञान के अनुसार गुरु ग्रह इतना बड़ा है कि इसमें एक दो नहीं बल्कि लगभग 1300 धरतियां  रखी जा सकती हैं।
- गुरु ग्रह के शुभ प्रभाव के लिए गुरुवार के दिन स्वच्छ पीले रंग के वस्त्र धारण करें, ऐसा करने से गुरु ग्रह प्रबल होता है। इस दिन लाल या काले वस्त्र भूलकर भी नहीं पहनने चाहिए। 
- ज्योतिष के अनुसार नवग्रहों में गुरु को सबसे श्रेष्ठ माना गया है। इसलिए इसे गुरु की उपाधि मिली है। कहा जाता है कि, व्यक्ति की कुंडली में गुरु जब चंद्रमा के साथ मिलता हैं तो इसकी शक्ति और बढ़ जाती है वहीं अगर गुरु मंगल के साथ मिले तो इसकी शक्ति दोगुनी हो जाती है। सूर्य ग्रह के साथ से गुरु के मिलने से व्यक्ति के मान-सम्मान में वृद्धि होती है।
 -ज्योतिष के अनुसार सोना, हल्दी, पीला चंदन, पीपल, पीला रंग, चने की दाल, पीले पुष्प, केसर, गुरु, पिता, पुरोहित, विद्या और पूजा आदि को गुरुवार यानी गुरु ग्रह का प्रतीक माना गया है।

इन कार्यों को भूलकर भी ना करें

गुरुवार के दिन कुछ ऐसे काम होते है जिन्हें भूलकर भी नहीं करना चाहिए जैसे-

- बाल नहीं धोने चाहिए।

- बाल और नाखून नहीं काटने चाहिए।

- इस दिन पुरुषों को दाढ़ी नहीं बनानी चाहिए।

- घर में कपड़े धोने,धोबी को कपड़े देने, कबाड़ घर से बाहर निकालना चाहिए।

माना जाता है कि घर को धोने या पोछा लगाने से घर के सदस्यों की शिक्षा, धर्म आदि के शुभ प्रभाव में कमी आती है। इसलिए ऐसे कार्य करने से बचना चाहिए। 

 

 


संबंधित समाचार