होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Gurmeet Ram Rahim: डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को मिली 21 दिन की फरोल 

Gurmeet Ram Rahim: डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को मिली 21 दिन की फरोल 

 

पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Election 2022) से 13 दिन पहले हरियाणा सरकार (Haryana Govt) ने सोमवार को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) को 21 दिन की पैरोल दे दी है। अब वह सुनारिया जेल से बाहर आ सकेगा। बता दें कि राम रहीम दुष्कर्म और हत्या के केस में सजा काट रहा है। राम रहीम की रिहाई को पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तौर पर देखा जा रहा है। मालूम हो कि पंजाब में 20 फरवरी को मतदान होना है और डेरा सिरसा का पंजाब की कई विधानसभा सीटों पर काफी प्रभाव है। 

फरोल मिलने की पुष्टि की जेल सूत्रों ने की है। इससे पहले भी डेरा मुखी को अपनी बीमार मां से मिलने के लिए सूर्योदय से सूर्यास्त तक कई बार आपातकालीन पैरोल दी गई है, लेकिन इस बार उसे पूरे 21 दिन की छुट्टी दे दी गई है। इससे पहले हरियाणा के जेल मंत्री रंजीत सिंह चौटाला (Ranjit Singh Chautala) ने कहा था कि 'कानून के अनुसार हर कैदी को पैरोल पाने का अधिकार है और यही डेरा प्रमुख पर भी लागू होता है।'

डेरामुखी गुरमीत का जन्म राजस्थान के श्री गंगानगर जिले के गुरूसार मोदिया गांव में 15 अगस्त 1967 में हुआ था। सात साल की उम्र में सिरसा में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख शाह सतनाम सिंह ने अपना शागिर्द बना लिया। जहां पर उसे राम रहीम का नाम दे दिया गया था। साल 1990 में सतनाम सिंह ने देश भर से अपने अनुयायियों को विशाल सत्संग के लिए आमंत्रित किया। जिसमें 23 साल के गुरमीत को उनका वारिस चुना गया था। पारिवारिक जीवन 10वीं तक पढ़ाई करने वाले गुरमीत की पत्नी का नाम हरजीत कौर है। राम रहीम की दो बेटियां है। जिनका नाम चरणप्रीत और अमनप्रीत है। गुरमीत राम रहीम का एक बेटा भी है जिसका नाम जसमीत है। इसके अलावा राम रहीम ने एक बेटी गोद भी ली है।

जेल एवं बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने फरलो दिए जाने की पुष्टि कर दी है। बताया है कि 21 दिन की फरलो दी जा रही है। सिरसा डेरा में आने संबंधी प्रश्न पर जेल मंत्री ने कहा कि जेल विभाग की जिम्मेवारी जेल की ड्योढ़ी तक की है। वे कहां जाएं या न जाएं यह उनका मामला है। जेल से बाहर उनकी सुरक्षा का काम गृह विभाग का है। डेरा से जुड़े लोगों के अनुसार डेरा प्रमुख सिरसा के बजाय गुरुग्राम जाएंगे और कुछ दिन वहीं रुकेंगे। हालांकि बाद में उनका सिरसा आने का कार्यक्रम बन सकता है लेकिन वे फिलहाल गुरुग्राम में फार्म हाउस जाएंगे।

आपको बता दें कि गुरमीत सिंह को पंजाब में चुनाव से 13 दिन पहले जेल से छोड़ा जा रहा है। पंजाब के 23 जिलों में 300 बड़े डेरे हैं, जिनका सीधा दखल सूबे की राजनीति में है। ये डेरे पंजाब के माझा, मालवा और दोआबा क्षेत्र में अपना वर्चस्व रखते हैं।

डेरा सच्चा सौदा हरियाणा के सिरसा जिले में स्थित है। इसका पंजाब के मालवा रीजन की करीब 69 सीटों पर प्रभाव है। गुरमीत राम रहीम की रिहाई के मद्देनजर सुनारिया जेल के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सिरसा डेरा के प्रमुख राम रहीम का 21 दिन की फर्लो (छुट्टी) का आवेदन हरियाणा जेल विभाग मंजूर कर चुका है। रोहतक के कमिश्नर के दस्तखत के बाद उसे जेल से बाहर लाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- अब से खेतों में खाद और दवाई छिड़कते नजर आएंगे ड्रोन, सरकार देगी 40 से 75% सब्सिडी, ऐसे उठाएं लाभ


संबंधित समाचार