होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

गोरखपुर: भगवान नरसिंह की शोभायात्रा में कार्यवाहक सीएम का जलवा, खुशी के रंग उड़ाते दिखे योगी

गोरखपुर: भगवान नरसिंह की शोभायात्रा में कार्यवाहक सीएम का जलवा, खुशी के रंग उड़ाते दिखे योगी

 

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Election 2022) में प्रचंड जीत के बाद 25 मार्च को योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) दोबारा सीएम पद की शपथ लेंगे। इससे पहले आज वह गोरखपुर (Gorakhpur) में आम नागरिकों के साथ होली मना रहे हैं। इसकी शुरुआत गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Temple) में होलिका की राख से होली खेलकर की गई। इतना ही नहीं कार्यवाहक सीएम योगी की अगुवाई में गोरखपुर के घंटाघर से नरसिंह शोभायात्रा (Narasimha Shobha Yatra) भी निकली।

बता दें कि इस शोभायात्रा का आयोजन साल 1944 से RSS करती है। पिछले 24 वर्षों से इसमें योगी आदित्यनाथ शामिल होते रहे है। रथ पर सवार होकर रंग, अबीर और गुलाल से होली खेलते हुए यह शोभायात्रा के आगे-आगे चलते हैं। हालांकि कोविड (Covid 19) के कारण पिछले दो वर्ष से सीएम योगी इसमें शामिल नहीं हो रहे थे। लेकिन आज एक बार फिर उन्होंने भगवान नरसिंह की आरती करके इस शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि होली का पर्व हमें अतीत से जोड़ता है और सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

सीएम योगी के साथ होली खेलने और शोभायात्रा में शामिल होने के लिए घंटाघर पर सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। जैसे ही सीएम गोरखनाथ मंदिर से निकले तो लोगों की भीड़ उत्साह से भर गई। उत्साह इतना था कि कई लोगों ने नारे लगाना और भजन-कीर्तन करना ही शुरू कर दिया। इसी दौरान एक छोटी बच्ची भीड़ से निकलकर योगी के सामने आई तो उन्होंने उससे थोड़ी देर तक प्‍यार-दुलार कर बात की। इतना ही नहीं कुछ दूर तक बच्‍ची सीएम की ऊंगली पकड़कर उनके साथ भी चली। मुख्‍य मंदिर में दर्शन करने के बाद अब सीएम योगी घंटाघर पहुंच चुके हैं। वहां थोड़ी देर में वह लोगों को संबोधित करने वाले हैं।

20 फीट की ऊंचाई पर RSS का ध्वज
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) का ध्वज इस बार करीब 20 फीट का है। बांसुरी की मधुर धुन के बीच यह ध्वज चढ़ाया गया। इसे बिगुल की गूंज के साथ ही उतारा जाएगा। लोग इस शोभायात्रा में तुरही और नगाड़ा लेकर शामिल हैं। वहीं, पांच ट्रालियों में रंग को घोलकर रखा गया। हर ट्रॉली पर 15-20 स्वयंसेवक शामिल हैं। पिचकारियों से लोगों पर रंगों की बारिश की जा रही है। 200 किलोग्राम अबीर-गुलाल, 2 कुंतल गुलाब और गेंदा के फूलों की पंखुड़ियां इस यात्रा के लिए मंगवाई गई हैं। शोभायात्रा करीब आठ किलोमीटर तक चलेगी। सम्बोधन और नागरिकों के साथ रंग खेलने के बाद सीएम योगी गोरखनाथ मंदिर लौट आए हैं। शोभायात्रा घंटाघर से निकल कर मदरसा चौक, लालडिग्गी, मिर्जापुर, घासी कटरा, जाफरा बाजार, चरण लाल चौक, आर्यनगर, बक्शीपुर, नखास चौक, रेती चौक होते हुए घंटाघर लौटकर विसर्जित की जाएगी।

इन चीजों पर है प्रतिबंध
शोभायात्रा में नशा कर शामिल होना मना है। इसके अलावा नीला और काले रंग के इस्तेमाल पर भी प्रतिबंध रहता है।

 

यह भी पढ़ें- गृह मंत्री अमित शाह की फोटो के साथ छेड़छाड़ करने वाले रिटायर्ड फौजी पर केस दर्ज


संबंधित समाचार