होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Gorakhpur: मतदाताओं के लिए बड़ा ऑफर, अंगुली पर लगी स्याही दिखा कर डॉक्टरों से कराएं मुफ्त इलाज

Gorakhpur: मतदाताओं के लिए बड़ा ऑफर, अंगुली पर लगी स्याही दिखा कर डॉक्टरों से कराएं मुफ्त इलाज

 

यूपी में विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिहाज से लोगों को प्रेरित करने के लिए आईएमए (IMA) ने अच्छी पहल की है। आईएमए की पहले के मुताबिक, मतदान करने वाले लोग शहर के विशेषज्ञ डॉक्टरों से एक दिन मुफ्त इलाज करा पाएंगे। लेकिन इसके लिए उन्हें अंगुली पर लगी स्याही दिखानी होगा। उसके बाद ही निशुल्क पर्चा बनाया जाएगा। छह मार्च को सीतापुर आई हॉस्पिटल में इसके लिए एक शिविर का आयोजन किया जाएगा। साथ ही IMA अध्यक्ष डॉ. शिवशंकर शाही ने लोगों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा मतदान कर प्रदेश में गोरखपुर का नाम रोशन करें।

इस पर ईएमए के मीडिया प्रभारी डॉ. इमरान अख्तर ने बताया कि मतदान करने वाले लोगों को प्राथमिकता के आधार पर इलाज मिलेगा। वहीं, सचिव डॉ. वीएन अग्रवाल ने कहा कि मतदान करेंगे, तभी अच्छी सरकार बनेगी। इस पर उपाध्यक्ष प्रो. डॉ. अमित मिश्रा, डॉ. गगन गुप्ता, डॉ. अल्पना अग्रवाल, डॉ. अरुणा छापड़िया, सहसचिव डॉ. वाई सिंह, डॉ. शांतनु अग्रवाल, डॉ. प्रकाश चंद शाही, डॉ. अंजू श्रीवास्तव, डॉ. भारतेंदु जैन, डॉ. अजय शुक्ला, डॉ. दीप्ति चतुर्वेदी, डॉ. बबीता शुक्ला, डॉ. संजीव गुप्ता आदि ने अपील की है कि तीन मार्च को ज्यादा से ज्यादा मतदान करें।

यह भी पढ़ें- UP Chunav 2022: आज छठे चरण के लिए चुनाव प्रचार का आखिरी दिन, 10 जिलों की 57 सीटों पर होगा मतदान


संबंधित समाचार