होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

9 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में बड़ा बदलाव, जानें 24K, 22K और 18K Gold Rate

9 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में बड़ा बदलाव, जानें 24K, 22K और 18K Gold Rate

 

Gold Silver Rate Today: सोने चांदी के भाव में 9 सितंबर 2026 को कल की तेजी के बाद आज गिरावट देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया यानी MCX पर बुधवार को सोने की कीमत मामूली गिरावट के बाद 1,52,355 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ओपन हुई। इसके अलावा एमसीएक्स पर आज चांदी का भाव भी गिरावट के बाद 2,39,374 रुपये प्रति किलोग्राम पर ओपन हुआ। अंतर्राष्ट्रीय कमोडिटी बाजार कॉमेक्स पर आज सुबह से ही गोल्ड सिल्वर की कीमतों में गिरावट रिकॉर्ड हो रही है।

सोने चांदी की कीमतों में कितना बदलाव

  • कल एमसीएक्स पर सोने का भाव 1,52,605 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 239,425 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुआ।
  • यानी कल के बंद भाव से आज सोने की कीमत में 250 रुपये और चांदी की कीमत में लगभग 50 रुपये की गिरावट दर्ज हुई।
  • ग्लोबल कमोडिटी बाजार कॉमेक्स पर आज सुबह 8.20 बजे गोल्ड रेट 4,413.10 डॉलर प्रति औन्स और सिल्वर रेट 4,413.10 डॉलर प्रति औन्स पर था।
  • इंडियन बुलियन ज्वैलरी एसोसिएशन (IBJA) पर कल 24 कैरेट सोने की कीमत 1, 52,703 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2,31,650 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुई थी।

आज भारत के प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव

(कीमत : रुपये प्रति ग्राम )

शहर का नाम 24 कैरेट सोने की कीमत 22 कैरेट सोने की कीमत 18 कैरेट सोने की कीमत
दिल्ली 15,551 14,256 11,667
मुंबई 15,536 14,241 11,652
कोलकाता 15,536 14,241 11,652
चेन्नई 15,568 14,271 12,041
लखनऊ 15,536 14,241 11,652
हैदराबाद 15,536 14,241 11,652
इंदौर 15,541 14,246 11,657

(सोर्स : गुड रिटर्न्स )

चांदी के लेटेस्ट रेट्स

दिल्ली से लेकर मुंबई, कोलकाता, इंदौर और लखनऊ में आज 1 किलो चांदी की कीमत 2,49,900 रुपये है। वहीं चेन्नई में चांदी का भाव 2,54,900 रुपये प्रति किलोग्राम है।

कमोडिटी बाजार में उतार-चढ़ाव के कारण

सोने चांदी की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव बना हुआ है। कल तेजी देखने को मिल रही थी तो आज गिरावट दिख रही है। कीमतों में यह फ्लकचुएशन मिडिल ईस्ट तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में आ रहे बदलाव का असर है। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत $100 प्रति बैरल के पास पहुंच चुकी है। जिससे महंगाई बढ़ने का खतरा मंडरा रहा है।

कच्चे तेल की कीमतों में आ रही यह तेजी फेडरल रिजर्व की बैठक में ब्याज दरों में वृद्धि के फैसले की आशंकाओं को बढ़ा रही है। इसलिए आज कमोडिटी बाजार पर दबाव बढ़ता हुआ दिख रहा है। हालांकि बाजार की जानकारों का कहना है कि लॉन्ग टर्म में सोने चांदी की कीमतों में तेजी बनी रहेगी।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सोने और चांदी की कीमतें केवल जानकारी के उद्देश्य से हैं। इन दरों में GST, मेकिंग चार्ज और अन्य अतिरिक्त शुल्क शामिल नहीं हैं। अलग-अलग शहरों और ज्वेलर्स के यहां कीमतों में अंतर हो सकता है। खरीदारी करने से पहले अपने स्थानीय सर्राफा बाजार या ज्वेलर से उस समय का ताजा रेट जरूर कन्फर्म कर लें।
 


संबंधित समाचार