होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

 सोना ₹2,600 और चांदी ₹3,600 तक सस्ती, जानें आपके शहर में आज का भाव

 सोना ₹2,600 और चांदी ₹3,600 तक सस्ती, जानें आपके शहर में आज का भाव

 

Gold Silver Price Crash: सप्ताह के पहले दिन सोने Gold) और चांदी (Silver) के दाम जानना बेहद जरूरी है। पिछले सप्ताह की बात करें तो इन धातुओं के रेट्स में उता-चढ़ाव लगातार जारी रहा। आज यानी 31 अगस्त को इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड-सिल्वर दोनों में गिरावट देखी गई है। अगर आप गहने खरीदने जा रहे हैं तो दामों पर एक नजर जरूर डालिए।

इंटरनेशनल मार्केट में गिरे दाम

इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर सोने और चांदी दोनों धातुओं के दामों में गिरावट नजर आई है। Comex पर आंकड़ों की मानें तो खबर लिखे जाने तक सोना 1.15% तक गिर गया (Gold Price on Comex) और कीमत 4477.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 1.71% तक गिर गए और कीमत 65.850 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

घरेलू बाजार में क्या हैं दाम?

बुलियन मार्केट यानी घरेलू बाजार में सोने और चांदी दोनों के दाम गिरावट आई है। MCX पर सोना (Gold Price) गिरकर करीब ₹1.54 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं भारत में चांदी के भाव भी (Silver Price) गिरे हैं। दाम गिरकर ₹2.40 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।

MCX पर कितने गिरे रेट?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज की बात करें तो (MCX) पर सोना खबर लिखे जाने तक 1861 रुपए तक गिरा और कीमत ₹1,54,420 (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया है। वहीं चांदी की बात करें तो यह करीब सुबह 9 बजे 1804 रुपए तक गिरे और कीमत ₹2,40,640 प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई।

गहने खरीदने से पहले शहर का रेट चेक करें

भारत में सोने के दाम में तेजी से गिरावट देखने को मिली है। ऐसे में 24 कैरेट सोना (Gold Rates today) करीब ₹1,54,394 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹1,41,836 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹1,16,048 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेंड कर रहा है। वहीं भारत में चांदी के भाव लगभग ₹2,39,050 लाखप्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।

शहर सोना/10 ग्राम (24K) सोना/10 ग्राम (22K) सोना/10 ग्राम (18K) चांदी प्रति किलो
नई दिल्ली ₹156,360 ₹143,266 ₹117,218 241,340
मुंबई 156,560 ₹143,513 ₹117,420 ₹241,760
पटना 155,290 ₹141, 349 ₹115,468 ₹240,190
जयपुर ₹154,340 ₹141,395 ₹116,505 ₹241,310
कानपुर ₹156,517 ₹141,181 ₹114,110 ₹240,920

संबंधित समाचार