Gold Silver Price Today: गोल्ड-सिल्वर में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। आज 28 अगस्त को रक्षाबंधन का पावन पर्व है ऐसे में आज कि दिन सोने-चांदी के भाव कहां तक पहुंचे हैं ये जानना बेहद अहम है। इंटरनेशनल मार्केट में इन धातुओं के दाम में तेजी से गिरावट देखने को मिली है। आइए घेरलू बाजार के रेट पर एक नजर डालते हैं।
इंटरनेशनल मार्केट में कितने गिरे दाम?
इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर सोने और चांदी दोनों के दामों में गिरावट आई है। Comex पर आंकड़ों की मानें तो खबर लिखे जाने तक सोना 0.53% तक गिर गया (Gold Price on Comex) और कीमत 4639.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 0.64% तक गिर गए और कीमत 68.990 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।
घरेलू बाजार में दाम गिरे या चढ़ें?
घरेलू बाजार यानी बुलियन मार्केट में भी सोने और चांदी दोनों के दाम गिरावट आई है। MCX पर सोना (Gold Price) गिरकर करीब ₹1.58 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं भारत में चांदी के भाव भी (Silver Price) गिरे हैं। दाम गिरकर ₹2.39 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।
MCX पर कितने गिरे दाम?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज की बात करें तो (MCX) पर सोना खबर लिखे जाने तक 696 रुपए तक गिर गया और ₹1,58,300 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं करीब सुबह 9 बजे चांदी 1077 रुपए तक गिरी और कीमत ₹2,39,574 रुपए प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई थी।
खरीदारी से पहले रेट चेक करिए
भारत में सोने के दाम में तेजी से गिरावट देखने को मिली है। ऐसे में 24 कैरेट सोना (Gold Rates today) करीब ₹1,58,720 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹1,45,493 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹1,19,040 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेंड कर रहा है। वहीं भारत में चांदी के भाव लगभग ₹2,40,640 लाखप्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।