Gold Silver Price Today: पिछले कुछ दिनों से सोने-चांदी की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव जारी है। अमेरिका और भारत की व्यापार समझौते के बाद 3 फरवरी को सोना और चांदी के भावों में आई बढ़ोतरी के बाद अब आज गुरुवार (05 फरवरी) को कीमतों में मंदी देखने को मिली है। आज गुरुवार को सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। एक झटके में चांदी जहां करीब 25000 रुपए प्रति किलो टूटी है तो सोने के भाव भी प्रति दस ग्राम 1800 रुपए सस्ता हुआ है।
सोने के भाव भी प्रति दस ग्राम 1800 रुपए सस्ता
सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन यानी 4 फरवरी को तेज उछाल आया था। चांदी करीब 2.98 लाख रुपये प्रति किलो और सोना 1.65 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचा। सर्राफा कारोबारियों के अनुसार चांदी की कीमत 14,300 रुपये उछलकर 2,98,300 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,84,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
निवेशकों की बढ़ती मांग और सुरक्षित निवेश के रुझान को इस तेजी का प्रमुख कारण
वहीं 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 7,400 रुपये चढ़कर 1,65,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचा। एक दिन पहले इसका बंद भाव 1,57,700 रुपये प्रति 10 ग्राम था। दोनों धातुओं में यह उछाल टैक्स सहित कीमतों में दर्ज किया गया। चांदी के दामों में भी तेजी दर्ज की गई। यह बढ़ोतरी टैक्स सहित कीमतों में मानी गई है, यानी इसमें जीएसटी और अन्य शुल्क भी शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेत, निवेशकों की बढ़ती मांग और सुरक्षित निवेश के रुझान को इस तेजी का प्रमुख कारण माना जा रहा है।