होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Gold Price Today: वैलेंटाइन डे पर सोना-चांदी गिफ्ट करने का प्लान? जानिए आज के ताजा रेट

Gold Price Today: वैलेंटाइन डे पर सोना-चांदी गिफ्ट करने का प्लान? जानिए आज के ताजा रेट

 

Gold Price Today: 14 फरवरी को वैलेंटाइंस डे पर सोने के भाव में तेजी है। आज सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट बढ़कर 157900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। मुंबई में कीमत 157750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 2,400 रुपये या 1.5 प्रतिशत टूटकर 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई थी। वैश्विक बाजार की बात करें तो हाजिर सोना 4,968.40 डॉलर प्रति औंस पर है। जेपी मॉर्गन का अनुमान है कि 2026 खत्म होने तक सोने की कीमत 6,300 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच जाएगी।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 157900 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 144750 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 144600 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 155770 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 155770 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 144600 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चांदी की कीमत

चांदी में 14 फरवरी की सुबह गिरावट है। कीमत 275000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 77.30 डॉलर प्रति औंस पर है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 13,500 रुपये या 5.03 प्रतिशत टूटकर 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।जनवरी महीने में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी।


संबंधित समाचार