होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

5वें T20 के बाद ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों से क्या बोले गौतम गंभीर? बयान हुआ वायरल

5वें T20 के बाद ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों से क्या बोले गौतम गंभीर? बयान हुआ वायरल

 

Gautam Gambhir: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज 3-2 से जीत ली है। अब 4 नवंबर से वनडे सीरीज शुरू होगी। पहला मैच ऑकलैंड में है, जहां टी20 का चौथा मैच खेला गया था और भारत उसमें हारा था। पांचवें टी20 में भी टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा, हालांकि इससे पहले ही टीम इंडिया सीरीज अपने नाम कर चुकी थी।

हैमिल्टन में मिली हार के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों को स्पीच दी। उन्होंने सीरीज जीतने पर बधाई देते हुए कहा कि तुमने वनडे सीरीज और टेस्ट से पहले माहौल सेट कर दिया।

पांचवें टी20 के बाद गौतम गंभीर ने ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों से कहा, "आप लोग इस सीरीज में दिए अपने एफर्ट पर बहुत गर्व कर सकते हो। आपने न्यूजीलैंड जैसी टीम को उनके घर पर हराया।"

गंभीर ने आगे कहा, "आप आखिरी के दो मैच भी जीतना चाहते थे। कई बार ऐसी चीजें होती हैं। लेकिन मुझे लगता है कि दौरे पर अगली सीरीज के लिए आपने माहौल सेट कर दिया है। मैंने तुम्हें इस सीरीज से पहले कहा था कि तुम्हारे ऊपर माहौल सेट करने की जिम्मेदारी है। अब वनडे और टेस्ट में खेलने वाले खिलाड़ियों को इसे जारी रखना होगा।"

खिलाड़ियों से गंभीर ने कहा, "यह ध्यान रखो कि हमें और बेहतर होना है। अब हम एक महीने तक टी20 नहीं खेलेंगे, तो हमें प्रैक्टिस करते रहना है।"

भारत की अगली टी20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ 22 दिसंबर से शुरू होगी। अभी भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है, जिसका पहला मैच 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में होगा।


संबंधित समाचार