होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने Gautam Adani, टॉप 3 में आने वाले पहले एशियाई

दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने Gautam Adani, टॉप 3 में आने वाले पहले एशियाई

 

भारतीय उद्योगपति गौतम अदाणी (Gautam Adani) दुनिया के तीसरे सबसे रईस बन गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपना नया रिकॉर्ड बना दिया है। उन्होंने लुई वुइटन (Louis Vuitton) के प्रमुख बर्नार्ड अर्नाल्ट को पछाड़ते हुए यह मुकाम हासिल किया है। यह पहली बार है जब ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के टॉप तीन में कोई एशियाई शामिल हुआ है। गौतम अडानी ने फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट को 137.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पीछे छोड़ दिया है। उनसे आगे अमेरिका के एलन मस्क और जेफ बेजोस चल रहे हैं। बता दें कि बर्नार्ड जीन एटियेन अर्नाल्ट एक फ्रांसीसी व्यवसायी, निवेशक और एक कला संग्रहकर्ता हैं। वह एलएमवीएच (LMVH) के को-फाउंडर, अध्यक्ष और सीईओ हैं। वहीं इस रैंकिंग में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी 91.9 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 11वें नंबर पर हैं।

इस साल 60.9 अरब डॉलर का हुआ इजाफा
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, इसी साल जुलाई में अडानी बिल गेट्स को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के चौथे अरबपति बने थे। 2022 में अडानी ने अकेले अपनी संपत्ति में 60.9 अरब डॉलर को जोड़ा हैं, जो किसी और की तुलना में करीब पांच गुना अधिक है। उन्होंने फरवरी में पहली बार मुकेश अंबानी को सबसे अमीर एशियाई के रूप में पछाड़ा था, अप्रैल में वह एक अरबपति बने और पिछले महीने दुनिया के माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प के बिल गेट्स को पीछे छोड़ चौथे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए।

इसलिए टॉप 3 में पहुंचे अडानी
असल में बिल गेट्स और वॉरेन बफे जैसे अरबपतियों ने अपनी संपत्ति को दान करने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। जिसके कारण माइक्रोसॉफ्ट प्रमुख और दुनिया के सबसे बड़े निवेशकों में से एक वॉरेन बफे की नेटवर्थ में काफी बड़ी गिरावट देखी गई है। जिसका सबसे ज्यादा फायदा अरबपतियों की लिस्ट में गौतम अडानी को हुआ है। हाल ही में गेट्स ने बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन को करीब 20 बिलियन डॉलर ट्रांसफर किए थे। वहीं वॉरेन बफेट 35 बिलियन डॉलर से अधिक पहले ही चैरिटी को दान कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें- भारत में Jio लाएगा Standalone 5G Service, जानें क्या है इसका मतलब और बेनेफिट्स


संबंधित समाचार