होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

आज ही छोड़ दें ये 5 आदतें वरना हो सकते हैं कंगाल, छिन सकता है सुख-चैन

आज ही छोड़ दें ये 5 आदतें वरना हो सकते हैं कंगाल, छिन सकता है सुख-चैन

 

सनातन धर्म में आपने बहुत से पुराणों के बारे में सुना होगा। सनातन धर्म में कुल 18 महापुराण है जिनमें से एक है गरुड़ पुराण। वैसे तो धार्मिक मान्यता के अनुसार गरुड़ पुराण का पाठ किसी व्यक्ति की मृत्यु होने के बाद पढ़ा जाता है। लेकिन इसके अलावा इस पुराण में ऐसी बहुत सी बातें बताई गई हैं, जो मनुष्य की आदतों से जुड़ी हुई है। यदि व्यक्ति उन आदतों को नहीं छोड़ता है तो उसके ऊपर भारी पड़ यहां तक की वह कंगाल भी हो सकता है। इसलिए जितना जल्दी हो उन आदतों को छोड़ दें। आइए जानते हैं वे कौन सी आदतें हैं जिन्हें मनुष्य को त्याग देना चाहिए। 

दूसरों पर शोषण करना 

ऐसे बहुत से व्यक्ति होते है जो अपने से छोटे व्यक्ति या गरीब व्यक्तियों पर अत्याचार करते है उनका शोषण करते है। गरुण पुराण के अनुसार वह व्यक्ति जीवन भर दुखी रहता है। ऐसे भी व्यक्ति है जो दूसरों का शोषण कर धन कमाते हैं,  उनकी कमाई और सभी संपत्ति जल्दी नष्ट हो जाती है। 

घर को हमेशा साफ रखें 

ऐसे बहुत से लोग है जो अपने आलस के कारण घर को काफी गंदा रखते है। लेकिन ये आप पर भारी पड़ सकता है, गरुड़ पुराण कहता है कि घर में कभी भी गंदगी नहीं होनी चाहिए। जिस घर में गंदगी होती है उस घर में मां लक्ष्मी का वास नहीं होता। इसीलिए व्यक्ति को अपना आलस छोड़ कर घर को स्वच्छ रखना चाहिए। 

लालच करना

आपने ये तो सुना ही होगा की लालच करना बुरी बला है। गरुड़ पुराण में कहा गया है की लालच व्यक्ति के जीवन को पूरी तरह से तबाह कर सकता है। क्योंकि लालच इंसान में बुरी आदतों का वास करता है और व्यक्ति गलत तरीकों से धन कमाना लगता है। गरुड़ पुराण के अनुसार जो व्यक्ति जितना लालच करेगा मां लक्ष्मी उससे उतनी ही दूर जाएंगी। 

अहंकारी मनुष्य 

ऐसा अक्सर देखा जाता है की मनुष्य सफल होने के बाद बहुत अहंकारी बन जाता है और ऐसा कहा भी गया है की मनुष्य को कभी भी अपने जीवन में अहंकार नहीं करना चाहिए वो इसलिए क्योंकि अहंकार व्यक्ति की बुद्धि को भ्रष्ट कर देता है। ऐसे लोगों के पास धन कभी भी नहीं रुकता। 

पैर घसीट कर चलना 

कई लोग अपने पैरों को घसीट कर चलते है। जो लोग पैर घसीट कर चलते हैं वह जीवन में कभी भी आर्थिक तरक्की नहीं कर सकते ना सिर्फ आर्थिक तरक्की बल्कि उनके वैवाहिक जीवन पर भी गलत प्रभाव पड़ता है। ऐसे व्यक्तियों को मनमुटाव का भी सामना करना पड़ता है।


संबंधित समाचार