होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

पंजाब में गैंगस्टर जरनैल सिंह की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

पंजाब में गैंगस्टर जरनैल सिंह की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

 

Jarnail Singh shot Dead:पंजाब के अमृतसर में गैंगस्टर जरनैल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक  जरनैल सिंह को नकाबपोश हमलावरों ने  20-25 गोलियां मारकर मौके पर ही हत्या कर दी। जरनैल सिंह को बेहद गंभीर हालत में हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं ये पूरी घटना अमृतसर के पास सत्याला गांव की है। बताया जा रहा है कि जरनैल सिंह के गोपी घनश्यामपुरिया से संबंध थे।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जरनैल को करीब 20-25 गोलियां लगीं हैं जबकि उसका एक साथी भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। जरनैल के साथी को हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। जरनैल के पूरे गांव में इस हमले के बाद से ही डर का माहौल बना हुआ है। पुलिस को जांच के दौरान घटना का सीसीटीवी फुटेज मिला है। पुलिस अब इस हमले के पीछे किसका हाथ है इसकी जांच में जुट गई है। वहीं घटना के सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं, जिनमें कुछ लोग गोलियां चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गैंगस्टर पर 4 अज्ञात हमलावरों ने अटैक किया था। इस दौरान जरनैल कुछ लोगों के साथ अपने घर में ही बैठा था। डीएसपी हरकिशन सिंह ने बताया कि हमलावरों ने जरनैल के घर में घुसकर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। करीब 15 मिनट तक लगातार फायरिंग की गई है जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में पुलिस की इस बात की जानकारी दी गई।

 


संबंधित समाचार