होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

गाजियाबाद के पूर्व सांसद Surendra Prakash Goel की कोरोना से मौत, कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

गाजियाबाद के पूर्व सांसद Surendra Prakash Goel की कोरोना से मौत, कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

 

भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही हैं। वही आज कोरोना वायरस की वजह से गाजियाबाद के पूर्व सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में सुरेंद्र प्रकाश गोयल का निधन हो गया हैं। सुरेंद्र प्रकाश गोयल के निधन से कांग्रेस के नेता में शोक की लहर दौड़ गई।

बताया जा रहा हैं कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र प्रकाश गोयल ने बीते दिनों कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक बीते 15 दिनों से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का इलाज दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में चल रहा था। नेता सुरेंद्र प्रकाश के निधन की पुष्टि उनके बेटे सुशांत गोयल ने की हैं। जैसे ही कांग्रेसी नेताओं को वरिष्ठ नेता सुरेंद्र प्रकाश गोयल के निधन की खबर मिली तो शोक की लहर दौड़ गयी।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 20 जुलाई 2020 को पूर्व सांसद की कोरोना जांच कराई गई तो संक्रमण की पुष्टि हुई थी। उनका शुरूआत में होम-आइसोलेशन में ही उपचार किया गया। हालत बिगड़ने पर 2 अगस्त को उन्हें दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 75 वर्षीय सुरेंद्र प्रकाश गोयल का शुक्रवार सुबह निधन हो गया हैं। राजीव त्यागी के निधन के बाद कांग्रेस को यह दूसरा बड़ा नुकसान हैं।


 

यह भी पढ़ें- कोरोना पॉजिटिव पाए गए राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास, मेदांता में होंगे भर्ती


संबंधित समाचार