होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कोरोना पॉजिटिव पाए गए राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास, मेदांता में होंगे भर्ती

कोरोना पॉजिटिव पाए गए राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास, मेदांता में होंगे भर्ती

 

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। गोपाल दास को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इसके बाद उनका कोरोना टेस्ट कराया गया था। उन्हें ऑक्सीजन लगाया गया है। इस समय वह मथुरा में है। वही, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महंत नृत्य गोपाल दास, उनके समर्थकों और मथुरा के जिलाधिकारी से बात की है। इसके साथ ही सीएम योगी ने मेदांता हॉस्पिटल के डॉक्टर त्रेहन से बात की और अस्पताल में उनके लिए तत्काल चिकित्सा ध्यान देने का अनुरोध किया।

बता दें कि महंत नृत्य गोपाल दास बुधवार को अयोध्या से मथुरा पहुंचे थे। रात्रि जन्म स्थान पर जन्माष्टमी का महा अभिषेक और अन्य कार्यक्रम संपन्न होने के पश्चात महंत नृत्य गोपाल दास मथुरा जंक्शन रोड स्थित हनुमान मंदिर पर पहुंच गए थे। रात्रि में उन्होंने वही विश्राम किया। गुरुवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।

सूचना मिलते ही जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र और सीएमओ मंदिर पर पहुंच गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम एंबुलेंस सहित मंदिर पर पहुंच गई है। उन्हें तेज बुखार के साथ ही सांस लेने में दिक्कत थी। उनका एंटीजन टेस्ट कराया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उन्हें कोविड सेंटर में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें- देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 66,999 नए मामले आए सामने, संक्रमितों की कुल संख्या 24 लाख के पास


संबंधित समाचार