होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

'SC दे चुकी है फैसला', SYL पर पूर्व CM हुड्डा बोले-'पंजाब और हरियाणा के बीच बैठक निराधार'

'SC दे चुकी है फैसला', SYL पर पूर्व CM हुड्डा बोले-'पंजाब और हरियाणा के बीच बैठक निराधार'

 

Syl news: SYL नहर को लेकर पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की बैठक 27 जनवरी को होनी है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए इस बैठक को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने यह प्रतिक्रिया रोहतक के डी पार्क स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए दी। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट पहले ही हरियाणा के पक्ष में फैसला दे चुका है, और राज्य और केंद्र सरकारों को इस फैसले को लागू करना चाहिए।

सरकार को सुप्रीम कोर्ट का फैसला लागू करना चाहिए

सरकार इतने सालों से सुप्रीम कोर्ट का फैसला लागू क्यों नहीं कर पाई है? पूर्व मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें अपने शहीदों के बलिदानों की वजह से आज़ादी मिली है। उन्होंने संविधान की रक्षा करने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया और कहा कि संविधान के साथ कोई छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि संवैधानिक संस्थाओं को कमज़ोर करने की कोशिशें की जा रही हैं, जिसे उन्होंने संविधान पर हमला बताया।

सैनी सरकार पर हमला

पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्य की सैनी सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने बीजेपी सरकार को भ्रष्ट बताते हुए कहा कि बीजेपी शासन में हर विभाग में भ्रष्टाचार फैला हुआ है, जो पार्टी की विफलता साबित करता है। गौरतलब है कि SYL नहर को लेकर हरियाणा और पंजाब के बीच होने वाली अहम बैठक के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंच गए हैं। हरियाणा की सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी भी मौजूद हैं, साथ ही हरियाणा और पंजाब के कई अधिकारी भी मौजूद हैं।


संबंधित समाचार