होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

किसानों को लेकर गठबंधन सरकार पर बरसे पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा, बोले- जानबूझकर अन्नदाता को...

किसानों को लेकर गठबंधन सरकार पर बरसे पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा, बोले- जानबूझकर अन्नदाता को...

 

हरियाणा के पानीपत की अनाज मंडी में अव्यवस्थाएं और किसानों की परेशानी को देखकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर जमकर बरसे। यही नहीं उन्होंने भाजपा सरकार को किसान विरोधी भी करार दिया।

वही, हुड्डा ने आरोप लगाया कि मंडियों में ना तो ढंग से फसलों की खरीद हो रही है और ना ही किसान को न्यूनतम समर्थन मूल्य मिल रही है। ना किसान को गेट पास मिल रहा, ना फसल रखने के लिए जगह। ना मंडी में बारदाने की व्यवस्था है, ना उठान की। ना मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल ढंग से चल रहा और ना ही नमी नापने की मशीन ढंग से चल रही।

उन्होंने कहा कि अनाज मंडियों में हर जगह अव्यवस्था और सरकारी अनदेखी नजर आ रही है। ऐसा लगता है जैसे अन्नदाता को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने सरकार से किसानों की समस्या का तुरंत समाधान करने की मांग की है। बता दें कि हुड्डा ने पिपली अनाजमंडी में किसानों की समस्याएं सुनने के बाद पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही।

 

 

यह भी पढ़ें- नायब सैनी का कांग्रेस पर हमला, बोले- आजादी के बाद से लगातार किसानों को गुमराह कर रही है पार्टी


संबंधित समाचार