होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हिमाचल प्रदेश के पांच स्कूलों को मिला ‘ग्रीन स्कूल अवार्ड’, सोलन जिला फिर अव्वल

हिमाचल प्रदेश के पांच स्कूलों को मिला ‘ग्रीन स्कूल अवार्ड’, सोलन जिला फिर अव्वल

 

अपने परिसर को पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए हिमाचल प्रदेश के पांच स्कूलों को ‘ग्रीन स्कूल अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। इनमें 4 सरकारी स्कूल शामिल हैं। पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्था सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट (सीएसई) के ग्रीन स्कूल प्रोग्राम (जीएसपी) के तहत स्कूलों की पर्यावरण व्यवस्था के आधार पर अलग-अलग वर्ग में सम्मानित किया गया।

ऐसे में पर्यावरण के अनुकूल माहौल बनाए रखने के लिए सोलन को इस बार भी राज्य का सर्वश्रेष्ठ जिला घोषित किया गया। आपको बता दें कि पिछले चार वर्षों से सोलन जिला पूरे प्रदेश में अव्वल आ रहा है। 

विश्व पर्यावरण दिवस पर सोमवार को शिमला स्थित राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ग्रीन स्कूल अवार्ड प्रदान किए। पर्यावरण के तय मानकों पर सोलन और हमीरपुर जिला के स्कूलों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। सोलन जिला के जीएमबी स्कूल नालागढ़ और कसौली इंटरनेशनल स्कूल को चेंजमेकर स्कूल अवार्ड प्रदान किया गया है।

वहीं, चंबा की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हिमगिरी को लैंड मैनेजर अवार्ड मिला है। इसके अलावा हमीरपुर जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुलेला को वेस्ट वैरियर अवार्ड और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुल्हेड़ा को एनर्जी मैनेजर अवार्ड से नवाजा गया।

बता दें कि प्रत्येक वर्ष ये पुरस्कार सीएसई और हिमाचल प्रदेश विज्ञान प्रौद्योगिकी और पर्यावरण परिषद के सहयोग से दिए जाते है। दरअसल, सीएसई का ग्रीन स्कूल प्रोग्राम एक पहल है, जो स्कूलों के छात्रों और शिक्षकों को उनके परिसरों पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए प्रोत्साहित करता है।

 


संबंधित समाचार