होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

रोहतक के टिटौली गांव में दो युवकों पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, PGI में कराया भर्ती

रोहतक के टिटौली गांव में दो युवकों पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, PGI में कराया भर्ती

 

रोहतक जिले के टिटौली गांव में दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। फायरिंग में दोनों युवकों को गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें एक युवक को दो गोली लगी है, जबकि दूसरे को एक गोली लगी है। दोनों को रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन में जुटी है। 

जानकारी के अनुसार टिटौली गांव निवासी 26 वर्ष सुधीर अपने घर के पास बैठा हुआ था। जिसके साथ सरवन भी बैठा था। इसी दौरान गांव का ही एक आरोपित वहां पर आया, जिसने दोनों पर फायरिंग कर दी। फायरिंग होते ही दोनों जान बचाने के लिए वहां से भागने लगे, लेकिन तभी एक गोली सुधीर की बगल में और एक कंधे में जा लगी, जबकि एक गोली श्रवण की आंख के पास लग गई। गोली लगते हैं दोनों लहूलुहान होकर वहीं पर गिर पड़े।

वहीं घटना का पता चलने के बाद दोनों के परिवार के लोग वहां पहुंचे। इसके बाद दोनों घायलों को रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया। वहीं सूचना मिलने पर की चौकी प्रभारी एएसआई सोमवीर अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। और मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- हत्या करके 5 हजार का इनामी बदमाश किसान आंदोलन में रहता था छिपकर, पुलिस ने दबोचा


संबंधित समाचार