होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Firing in America university: अमेरिका की इस यूनिवर्सिटी में गोलीबारी, एक की मौत और सात घायल

Firing in America university: अमेरिका की इस यूनिवर्सिटी में गोलीबारी, एक की मौत और सात घायल

 

Firing in America university: अमेरिका के ग्रैम्बलिंग स्टेट यूनिवर्सिटी में शनिवार रात को हुई गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात अन्य घायल हुए हैं। लूसियाना के इस संस्थान में चार दिन के भीतर गोलीबारी की यह दूसरी घटना है। गोलीबारी में मारा गया व्यक्ति यहां का छात्र नहीं था।

विश्वविद्यालय की ओर से सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी के अनुसार,ये घटना, विश्वविद्यालय के परिसर में शनिवार देर रात करीब एक बजे हुई। एक घायल की पहचान यहां के छात्र के तौर पर हुई है जबकि अन्य घायलों की पहचान अभी उजागर नहीं की गई है।

घटना के मद्देनजर रविवार को होने वाले 'होमकमिंग' कार्यक्रम के साथ-साथ सोमवार-मंगलवार की कक्षाएं निलंबित कर दी गई हैं। विश्वविद्यालय में अगले आदेश तक रात साढ़े नौ बजे से सुबह साढ़े छह बजे तक कर्फ्यू रहेगा। गौरतलब है कि गत बुधवार को भी परिसर में गोलीबारी की घटना हुई थी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और तीन अन्य घायल हुए थे।

यह भी पढ़ें- कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान में तेजी देख विश्व बैंक के प्रेसिडेंट ने की भारत की तारिफ


संबंधित समाचार