होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण दुनिया की 100 ताकतवर महिलाओं में शामिल, फोर्ब्‍स ने जारी की लिस्‍ट

वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण दुनिया की 100 ताकतवर महिलाओं में शामिल, फोर्ब्‍स ने जारी की लिस्‍ट

 

देश की पूर्व रक्षा मंत्री और मौजूदा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का नाम फोर्ब्स पत्रिका द्वारा जारी दुनिया की सौ सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में शामिल हुआ है। इस मामले में सीतारमण ने क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप को भी पीछे छोड़ दिया है।

फोर्ब्स 2019 की The World's 100 Most Powerful Women सूची में शीर्ष स्थान जर्मन चांसलर एंजेला मार्केल को मिला है। इनके बाद दूसरा स्थान यूरोपियन सेंट्रल बैंक की प्रेसिडेंट क्रिस्टीन लेगार्ड को और तीसरा स्थान यूएस हाऊस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्ज़ की स्पीकर नैन्सी पेलोसी को मिला है।

फोर्ब्स की इस 100 मोस्ट पावरफुल वुमन लिस्ट में वित्त मंत्री सीतारमण को 34 वां स्थान मिला है। वहीं, सूची में क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय को 40वां और इवांका ट्रंप को 42वां स्थान मिला है। सीतारमण भारत की पहली महिला वित्त मंत्री हैं। उन्होंने इससे पहले देश का रक्षा मंत्रालय भी संभाला है। फोर्ब्स ने बताया कि साल 2019 की इस सूची में विश्व भर की उन महिलाओं को चुना गया हैं, जो सरकार, बिजनेस, जनसरोकार और मीडिया में नेतृत्व कर रही हैं और एक्शन ले रही हैं।

यह भी पढ़ें- इस मैग्जीन की ऑनलाइन वोटिंग में आलिया भट्ट बनीं 2019 की सेक्सिएस्ट एशियन महिला


संबंधित समाचार