होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कब से शुरू होगा शारदीय नवरात्र का पावन पर्व, कब है घटस्थापना का शुभ समय, जानिए सबकुछ

कब से शुरू होगा शारदीय नवरात्र का पावन पर्व, कब है घटस्थापना का शुभ समय, जानिए सबकुछ

 

Shardiya Navratri 2025: सनातन धर्म में आश्विन माह का खास महत्व है। यह महीना जगत की देवी मां दुर्गा को समर्पित होता है। इस महीने में पितृ पक्ष और शारदीय नवरात्र मनाया जाता है। कृष्ण पक्ष में श्राद्ध और तर्पण किया जाता है। वहीं, शुक्ल पक्ष में शारदीय नवरात्र मनाया जाता है। शारदीय नवरात्र के दौरान जगत जननी मां दुर्गा और उनके रूपों की पूजा की जाती है। धार्मिक मत है कि शारदीय नवरात्र के दौरान देवी मां दुर्गा की पूजा करने से साधक के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही जीवन में व्याप्त सभी परेशानियों से मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं कि शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri 2025) कब से शुरू होंगे?

 नवमी तिथि तक शारदीय नवरात्र मनाया जाता है

हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक शारदीय नवरात्र मनाया जाता है। इस दौरान जगत की देवी मां दुर्गा और उनके नौ रूपों की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त नौ दिनों तक नवरात्र का व्रत रखा जाता है। इस व्रत के पुण्य-प्रताप से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, शारदीय माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि सोमवार 22 सितंबर को शुरू होगी। वहीं, प्रतिपदा तिथि 23 सितंबर को समाप्त होगी। आसान शब्दों में कहें तो प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 22 सितंबर को देर रात 01 बजकर 23 मिनट पर शुरू होगी और 23 सितंबर को देर रात 02 बजकर 55 मिनट पर समाप्त होगी।

शारदीय नवरात्र की शुरुआत 22 सितंबर से

सनातन धर्म में उदया तिथि मान (प्रदोष व्रत और अष्टमी व्रत को छोड़कर) है। इसके लिए शारदीय नवरात्र की शुरुआत 22 सितंबर से होगी। इस दिन घटस्थापना कर जगत की देवी मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की भक्ति भाव से पूजा की जाएगी। साथ ही उनके निमित्त व्रत रखा जाएगा। 22 सितंबर को घटस्थापना के लिए दो शुभ मुहूर्त हैं। साधक प्रातः काल (सुबह) 06 बजकर 09 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 06 मिनट के मध्य घटस्थापना कर देवी मां दुर्गा की पूजा कर सकते हैं। इसके बाद अभिजीत मुहूर्त में 11 बजकर 49 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 38 मिनट के मध्य भी घटस्थापना कर सकते हैं।


संबंधित समाचार