होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Fashion Tips: विंटर में स्टाइलिश लुक देंगे ये आउटफिट्स, जानिए

Fashion Tips: विंटर में स्टाइलिश लुक देंगे ये आउटफिट्स, जानिए

 

Fashion Tips: डेनिम (Denim) ऐसा फैब्रिक है, जिसे गर्मी के साथ-साथ सर्दियों (Winters) में भी खूब पहना जाता है। यह ना सिर्फ आपको स्टाइलिश लुक देता है बल्कि सर्दी के मौसम में आपको ठंड से भी बचाता है। इन दिनों डेनिम के फैब्रिक में आपको डिफरेंट तरह के आउटफिट्स मार्केट में मिल जाएंगे। ये बहुत अट्रैक्टिव लगते हैं। यहां आपको कुछ टिप्स दिए जा रहे हैं, जिनसे आपको पता चल जाएगा कि इस सीजन में डेनिम के कौन-कौन से आउटफिट्स इन हैं।

वन पीस 

वन पीस ड्रेसेस लगभग हर सीजन में पहनी जाती हैं। लेकिन इसे कैरी करने का स्टाइल बदल जाता है। इन दिनों डेनिम के वन पीसेस ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। इनमें स्ट्रेचेबल वन पीसेस भी मौजूद हैं। सर्दियों के लिए यह बहुत अच्छा ऑप्शन है। आप डेनिम फैब्रिक से अपने लिए वन पीस ड्रेस कस्टमाइज भी करवा सकती हैं। इसमें स्लीव्स और कॉलर्स में एम्ब्रॉयडरी डिजाइन बनवा सकती हैं। इस आउटफिट को सही तरह से कैरी करने से आपका लुक शानदार नजर आता है।

जैकेट (Denim Jacket) 


अगर आप वेस्टर्न आउटफिट कैरी करने की सोच रही हैं, तो अपने इस लुक को डेनिम जैकेट के साथ पेयर करके कंप्लीट कर सकती हैं। डेनिम जैकेट आपके ओवर ऑल लुक को चेंज कर देती है। डेनिम में स्मॉल और लॉन्ग दोनों तरह की जैकेट्स आती हैं। इन दिनों स्मॉल डेनिम जैकेट्स यंग गर्ल्स के बीच पॉपुलर है। मिड एज वूमेन चाहें तो स्मॉल डेनिम जैकेट्स के बजाय लॉन्ग जैकेट कैरी कर सकती हैं।

स्कर्ट (Denim Skirt) 


कॉलेज गोइंग गर्ल्स डेनिम स्कर्ट्स को खूब पसंद करती हैं। सीजन के अकॉर्डिंग आप डेनिम की लॉन्ग स्कर्ट कैरी कर सकती हैं। लॉन्ग स्कर्ट के साथ वूलेन टॉप कैरी कर सकती हैं। अगर आप नी लेंथ स्कर्ट कैरी करना चाहती हैं, तो इसके साथ स्टॉकिंग्स, बूट्स पेयर कर सकती हैं। ये आपको फैशनेबल लुक देंगे। इस तरह आप ठंड से बचने के साथ ही स्टाइलिश भी नजर आएंगी।

जंप सूट्स (Jump Suits) 


डेनिम के जंप सूट्स भी खूब पसंद किए जाते हैं। खासकर यंग वूमेन को स्ट्रेचेबल जंप सूट ज्यादा पसंद आते हैं। इसे आसानी से कैरी किया जा सकता है। डेनिम के जंप सूट्स में आपको कई वैरायटी मिल जाएंगी। इसमें बूट कट जंप सूट्स ट्रेंड में हैं। यह वेस्ट लाइन से लेकर बॉटम तक लूज होते हैं, जो इन्हे कंफर्टेबल आउटफिट बनाते हैं।

लॉन्ग गाउन (Long Gown) 


आप अपने लिए डेनिम के लॉन्ग गाउन भी सेलेक्ट कर सकती हैं। लॉन्ग गाउन में आप ए लाइन या स्ट्रेट गाउन ट्राई कर सकती हैं। ये काफी स्टाइलिश और डिफरेंट लुक देंगे और आप सर्दी से भी बच सकेंगी। अगर आप लॉन्ग ड्रेस में गाउन के अलावा कुछ और ट्राई करना चाहती हैं तो लॉन्ग डेनिम श्रग कैरी कर सकती हैं। इसे आप जींस के साथ टीमअप कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- सर्दियों में इन चीजों को खाने से नहीं बढ़ेगा वजन


संबंधित समाचार