होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

6 मार्च को KMP एक्सप्रेस वे को जाम करेंगे किसान, 8 मार्च को महिलाओं के हाथ में होगी आंदोलन की कमान

6 मार्च को KMP एक्सप्रेस वे को जाम करेंगे किसान, 8 मार्च को महिलाओं के हाथ में होगी आंदोलन की कमान

 

संयुक्त किसान मोर्चा ने छह मार्च को कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) पर चक्का जाम करने का ऐलान किया है। मंगलवार को कुंडली बॉर्डर धरनास्थल पर संयुक्त मोर्चा की राष्ट्रीय समिति की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल, योगेंद्र यादव, अभिमन्यु कोहाड़, धर्मेंद्र मलिक, रमजान चौधरी, जोगेंद्र नैन और डॉ. दर्शनपाल ने कहा कि छह मार्च को आंदोलन के 100 तीन पूरे हो रहे हैं।

ऐसे में इस दिन सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक केएमपी एक्सप्रेस-वे पर जगह-जगह जाम किया जाएगा। इसके साथ ही देश में किसान काले झंडे लगाकर विरोध जताएंगे और धरनास्थल पर  काली पट्‌टी बांधेंगे। वही, किसान नेताओं ने बताया कि पांच मार्च को कर्नाटक से एमएसपी दिलाओ अभियान शुरू हो रहा है। इसमें किसान अपनी फसल लेकर मंडी में जाएंगे और देश के पीएम मोदी से मांग करेंगे कि एमएसपी दिलाओ। अगर देश में एमएसपी लागू है, तो उनकी फसल कम दाम पर क्यों बिक रही है।

उन्होंने बताया कि यह अभियान इसके बाद महाराष्ट्र, तेलंगाना, मध्यप्रदेश से होते हुए देशभर में चलेगा। ताकि किसान को सच का पता चले कि आखिर एमएसपी को लेकर क्यों लड़ाई लड़ी जा रही है। इसके अलावा किसान नेताओं ने कहा कि जिन पांच राज्यों में चुनाव हो रहे हैं, वहां भी संयुक्त मोर्चा के सदस्य जाएंगे। वहां किसानों औेर मजदूरों से अपील की जाएगी कि वह भाजपा और उसके सहयोगी दलों को वोट न दें। यह किसान नहीं कहेगा कि किसे वोट देना है। वे केवल भाजपा का विरोध करेंगे।

उन्होंने बताया कि इसकी शुरूआत 12 मार्च को कलकत्ता से होगी, यहां पंचायत आयोजित की जाएगी। इसके बाद किसान मोर्चा के सदस्य दूसरे राज्यों में जाएंगे और एक-एक विधानसभा में लोगों को उतार कर कृषि कानूनों के प्रति जागरूक किया जाएगा। वही, किसानों ने तय किया है कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आठ मार्च को धरनास्थलों पर महिलाओं के हाथ कमान रहेगी और वही आंदोलन का संचालन करेंगी।

यह भी पढ़ें- CM मनोहर लाल ने की किसानों से फसलें नष्ट न करने और दूध ऊंचे दामों पर न बेचने की अपील


संबंधित समाचार