होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कृषि कानून को लेकर किसानों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है कांग्रेस : ओम प्रकाश धनखड़

कृषि कानून को लेकर किसानों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है कांग्रेस : ओम प्रकाश धनखड़

 

हरियाणा के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कांग्रेस पर आरोप लगते हुए कहा है कि वह केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में बनाए गए कृषि सुधार कानून को लेकर किसानों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। धनखड़ ने बुधवार को कहा, 'कांग्रेस वैचारिक दिवालियापन का शिकार हो गई है। कांग्रेस ने स्वयं यह कानून बनाने की अपने चुनाव घोषणापत्र में घोषणा की थी। लेकिन अगर कांग्रेस यह काम करती तो सही था लेकिन जब केंद्र की मोदी सरकार ने किया है तो वह इसका विरोध कर रही है।'

यही नहीं, उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस को किसानों से कोई लगाव नहीं है अगर उसे होता तो वह इतने वर्षों तक स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट पर बैठी नहीं रहती और इसे लागू करती। धनखड़ ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने यह रिपोर्ट लागू कर फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य(एमएसपी) बढ़ाया और आगे भी यह महंगाई के अनुसार बढ़ता रहेगा। 

यह भी पढ़ें- दुष्यंत चौटाला बोले- किसानों के हित में है कृषि कानून, कांग्रेस कर रही राजनीति


संबंधित समाचार