Bharat Band: केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और विभिन्न कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर बुधवार को जिले में विभिन्न विभागों के नियमित, अनुबंधित कर्मचारी और मजदूर हड़ताल शुरू कर दी हैं। इसका परिवहन सेवाओं पर असर नहीं दिखा। प्रतिदिन की तरह रोडवेज की बसे निर्धारित रूट पर चली। सुबह के समय दिल्ली, चंडीगढ़ सहित अधिकतर रूट पर बसे गई और दूसरे डिपो से भी बसे झज्जर आई। सुबह चार बजे से ही यूनियन के सदस्य बस स्टैंड पहुंच गए थे और उन्होंने बस स्टैंड परिसर में धरना शुरू कर दिया हैं। कर्मियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। वहीं अन्य संगठन भी अनाज मंडी में एकत्रित होंगे। यहां बैठक कर शहर में रोष प्रदर्शन करेंगे।
केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर बुधवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल
पानीपत में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर बुधवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल रही। रोडवेज, नगर निगम और बिजली निगम सहित सभी वि भागों में कर्मचारी सुबह ही हड़ताल पर बैठ गए। रोडवेज में संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। यूनियन ने पहले चक्का जाम करने की चेतावनी दी थी लेकिन यह बेअसर रही। पानीपत डिपो की 124 में से करीब 100 बस सड़क पर चली। वहीं सभी विभागों के कर्मचारी 11 बजे लाल बत्ती पर एकत्रित होंगे और यहां से प्रदर्शन करते हुए जिला सचिवालय पर पहुंचेंगे।
बिहार में भी दिख रहा असर
पटना, जहानाबाद और भोजपुर में भी ट्रेनें रोक दी गई है। आरा स्टेशन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फरक्का एक्सप्रेस रोक प्रदर्शन कर रहे हैं। राजधानी में भी जाम का असर दिखने लगा है। विपक्षी दलों के कार्यकर्ता चुनाव आयोग के दफ्तर के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं पप्पू यादव पटना के सचिवालय हॉल्ट और अपने समर्थकों के साथ ट्रेन रोककर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सभी लोग मतदाता पुनरीक्षण काम को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। सीवान में भी बिहार बंद का असर देखने को मिल रहा है। विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने बड़े-बड़े वाहनों को सड़क पर लगाकर यातायात को बाधित कर दिया है। इस दौरान, दुकानों को भी बंद कराया जा रहा है और प्रदर्शनकारी झंडा-बैनर लेकर "इलेक्शन कमीशन का आदेश वापस लो" के नारे लगा रहे हैं। महागठबंधन में शामिल सात पार्टियों के कार्यकर्ताओं सड़क पर उतर गए हैं।