होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

TWITTER और INSTAGRAM पर FACEBOOK का अकाउंट हुआ हैक,इस बड़े ग्रुप का हाथ!

TWITTER और INSTAGRAM पर FACEBOOK का अकाउंट हुआ हैक,इस बड़े ग्रुप का हाथ!

 

ट्विटर और इंस्टाग्राम पर शनिवार को फेसबुक का आधिकारिक अकाउंट हैक हो गया। ट्विटर ने खुद बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। इसमें कहा गया कि किसी थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म से फेसबुक के ऑफिशियल अकाउंट को निशाना बनाया गया। इसके पीछे अवरमाइन ग्रुप नाम के साइबर क्रिमिनल संगठन का हाथ बताया जा रहा है। यह संगठन गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग और ट्विटर प्रमुख जैक डोर्सी का अकाउंट हैक कर चुका है।

हैकर्स ने इंस्टाग्राम पर भी इसी तरीके से फेसबुक का अकाउंट हैक किया और उससे ग्रुप की फोटो भी पोस्ट की। इसमें लिखा, हम अवर माइन ग्रुप के हैं। फेसबुक भी हैक किया जा सकता है। लेकिन उनकी सिक्योरिटी ट्विटर से बेहतर है। ट्विटर ने यह खुलासा नहीं किया कि किस थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म से फेसबुक का अकाउंट हैक किया गया। हालांकि, माना जा रहा है कि यह खोरोस सोशल मीडिया मैनेजमेंट टूल था। खोरोस का इस्तेमाल डिजिटल मार्केटिंग और पीआर कंपनियां अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को मैनेज करने के लिए करती हैं।

ट्विटर के प्रवक्ता ने बताया कि जैसे ही उन्हें मामले का पता चला, वैसे ही अकाउंट को लॉक कर दिया गया। फिलहाल फेसबुक और ट्विटर इस तरह की समस्याओं से निपटने के लिए साथ काम कर रहे हैं। अवरमाइन ग्रुप ने हाल ही में नेशनल फुटबॉल लीग से जुड़ी 12 से ज्यादा टीमों का ट्विटर अकाउंट हैक कर दिया था। यह ग्रुप 2016 से एक्टिव है।


संबंधित समाचार