होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

चंबा: भूस्खलन भी नहीं रोक सका युवक की राह, डंडे में बाइक बांधकर पार किया पत्थरों का ढेर

चंबा: भूस्खलन भी नहीं रोक सका युवक की राह, डंडे में बाइक बांधकर पार किया पत्थरों का ढेर

 

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के चंबा (Chamba) जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां भड़ेला-अंद्राल मार्ग पर भूस्खलन (Landslide) हो गया। लेकिन यह भूस्खलन एक बाइक राइडर की राह को रोकने में असफल रहा।

दरअसल, भूस्खलन के बाद जहां रास्ता वाहनों के लिए बंद हो गया था, वहीं बाइक राइडर ने बिना हिम्मत हारे अपना रास्ता तय किया। उसने एक अन्य व्यक्ति के सहयोग से बाइक को डंडे में बंधा और कंधों पर उठाकर टनों के हिसाब से गिरे मलबे और पत्थरों के ढेर को पार कर अपने गंतव्य तक पहुंच गया। यह मामला बुधवार का बताया जा रहा है। बाइक राइडर और एक अन्य व्यक्ति के इस फैसले को लेकर जिले में चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है।

यह भी पढ़ें- Himachal: एक जनवरी से मोटे प्लास्टिक के थैलों पर लगेगा बैन, दुकानदारों को जल्दी खत्म करना होगा स्टॉक


संबंधित समाचार