Shabana Mahmood: अमेरिकी यौन अपराधी एपस्टीन से जुड़ी फाइल्स के सामने आने के बाद दुनिया भर में तहलका मचा हुआ है। इन फाइल्स में कई बड़ी हस्तियों के नाम शामिल हैं।
इसी कड़ी में अब यूनाइटेड किंगडम (UK) की सरकार पर संकट के बादल छाने लगे हैं हैं। यूके के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर की कुर्सी भी जाने की कगार पर है।
दरअसल UK के पूर्व राजदूत पीटर मैंडेलसन का जेफरी एपस्टीन के साथ संबंधों का खुलासा हुआ है। मैंडेलसन को स्टारमर ने ही अमेरिका में यूके का राजदूत बनाया था।
कौन हैं शबाना महमूद?
45 साल की शबाना लेबर पार्टी की सांसद हैं। उन्होंने बर्मिंघम लेजीवुड सीट से चुनाव में जीत हासिल की थी। शबाना का जन्म 1980 में बर्मिंघम में हुआ था।
बताया जाता है कि वह बर्मिंघम में अपने जुड़वा भाई के साथ पली बढ़ीं थीं। शबाना का परिवार का पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के मीरपुर से नाता है।
कहां से की कानून की पढ़ाई?
शबाना ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के लिंकन कॉलेज से कानून की पढ़ाई की है। इसके बाद वह वकील बनीं। शबाना साल 2010 में ब्रिटिश संसद पहुंचने वाली पहली मुस्लिम महिला सांसद बनीं। बता दें कि उन्होंने अपना बचपन यूके और सऊदी अरब में बिताया है।
सरकारी लीडरशिप रोल
2024 में लॉर्ड चांसलर और जस्टिस सेक्रेटरी अपॉइंट होने के बाद, महमूद ने भीड़भाड़ कम करने के लिए कैदियों को जल्दी छोड़ने के प्रोग्राम लागू किए और सिविल अशांति पर कार्रवाई की।
2025 से होम सेक्रेटरी के तौर पर, उन्होंने इमिग्रेशन पर कड़ा रुख अपनाया है। पुलिसिंग में UK की सबसे बड़ी लाइव फेशियल रिकग्निशन टेक्नोलॉजी को आगे बढ़ाया।
एपस्टीन फाइल्स से यूके सरकार पर गहराया राजनीतिक संकट
इस खुलासे के बाद सत्तारूढ़ पार्टी के अंदर कोहराम मच गया। स्टारमर के करीबी और चीफ ऑफ स्टाफ मॉर्गन मैक्सवीनी ने भी मैंडेलसन की नियुक्ति की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया। अब लेबर पार्टी के अंदर से ही उनके इस्तीफे की मांग उठ रही है।
इस राजनीतिक उथल-पुथल के बीच सबका ध्यान संभावित उत्तराधिकारियों पर जा रहा है। खासकर होम सेक्रेटरी शबाना महमूद पर जो लेबर पार्टी में एक उभरता चेहरा हैं। अगर वह सफल लीडरशिप की कोशिश करती हैं तो UK की पहली मुस्लिम प्रधानमंत्री बन सकती हैं।