होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

‘थाला’ के भावुक पल ने बढ़ाई हलचल! मैदान में MS Dhoni का अंदाज देख रिटायरमेंट की अटकलें तेज

‘थाला’ के भावुक पल ने बढ़ाई हलचल! मैदान में MS Dhoni का अंदाज देख रिटायरमेंट की अटकलें तेज

 

MS Dhoni in Chennai: धोनी ने IPL को गुडबाय बोल दिया? क्या धोनी अब IPL में बतौर खिलाड़ी नहीं दिखेंगे? सवाल तो धोनी के संन्यास को लेकर पहले से ही उठ रहे थे। तमाम कयास लग रहे थे। लेकिन, चेन्नई में 18 मई को CSK और SRH के बीच मैच के बाद जो नजारा दिखा, उसने उन सवालों और कयासों को और तूल दे दिया। CSK vs SRH मैच के बाद धोनी के कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हैं, जो उनके फेयरवेल की ओर इशारा करते दिख रहे हैं। वीडियो और फोटो का छोड़िए धोनी के साथ खेलने वाले कई खिलाड़ियों को भी यही लगता है कि धोनी अब IPL में बतौर खिलाड़ी नहीं नजर आने वाले। हालांकि, अभी तक इन सारी बातों पर CSK की तरफ से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

धोनी ने लगाए चेपॉक के चक्कर

अब सवाल है कि CSK vs SRH मैच के बाद चेपॉक से जो वीडियो सामने आए, उसमें खास क्या रहा? धोनी ने चेपॉक के चक्कर लगाए। CSK के सारे खिलाड़ियों के साथ धोनी के मैदान के लगाए चक्कर का वीडियो सामने आया, जिसने उनके IPL से अलविदा कहने की ओर इशारा किया। 

सुपर फैन को धोनी ने गले से लगा लिया

धोनी के अपने सुपर फैन से मुलाकात की इस तरह का वीडियो पहले शायद ही सामने आया हो। लेकिन, 18 मई को चेन्नई के मैदान पर वो भी नजर आया. धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के हर मैच में दिखने वाले अपने सुपर फैन से ना सिर्फ बात की और हाथ मिलाया, बल्कि उसे गले से भी लगा लिया। 

CSK प्लेयर्स से घिरे, रैना को लगाया गले

धोनी CSK के खिलाड़ियों से घिरे दिखे, जहां वो अपने पुराने साथी सुरेश रैना को गले लगाते भी नजर आए। दोनों के बीच का बॉन्ड जगजाहिर है।  CSK vs SRH मैच से पहले रैना के चेन्नई पहुंचने को धोनी के संन्यास के फैसले से जोड़कर देखा भी जा रहा था। 

साथ में खिंचाई ग्रुप फोटो

इन सबके अलावा धोनी ने CSK के सारे खिलाड़ियों के साथ होम ग्राउंड चेपॉक पर फोटो भी खिंचाई। 

धोनी पर उनके साथ खेल चुके खिलाड़ियों ने क्या कहा?

भले ही अभी धोनी के IPL से संन्यास पर कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगी हो, मगर उनके साथ खेल चुके खिलाड़ियों को लगता है कि धोनी के इस सफर का यही अंत है। CSK vs SRH मुकाबले की कमेंट्री के दौरान मोहम्मद कैफ और अश्विन ने माना कि बस अब हो गया। मतलब धोनी के लिए IPL का सफर बतौर खिलाड़ी यहीं तक था।  हरभजन सिंह ने इस पर मुहर लगाते हुए कहा कि उन्हें नहीं लगता कि धोनी आगे IPL खेलेंगे 

धोनी के IPL से संन्यास पर एक बयान CSK के हेड कोच की तरफ से भी आया है. उन्होंने कहा है कि धोनी पर फैसला CSK मैनेजमेंट करेगी। 


संबंधित समाचार