Election Results 2026: देश के 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव की वोटिंग जारी है। इस बीच पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी से संबंधित शुरुआती चुनावी नतीजों के आंकड़े चुनाव आयोग ने जारी कर दिया है। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की TMC 105 सीटों पर आगे है और बीजेपी 125 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं असम में बीजेपी 68 सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस 12 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. केरल में लेफ्ट 52 और कांग्रेस 83 सीटों पर आगे है। पुडुचेरी में बीजेपी 22 और कांग्रेस 6 सीटों पर आगे है। तमिलनाडु में DMK 46 और AIDMK 30 सीटों पर आगे हैं।
बंगाल में दो चरणों में हुआ था मतदान
5 राज्यों में 9 अप्रैल से लेकर 29 अप्रैल तक मतदान हुए थे। इस दौरान सिर्फ बंगाल में 2 चरणों में चुनाव हुए थे। जहां 23 और 29 अप्रैल को मतदान हुआ था। इसके अलावा बाकी के 4 राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में 1 चरण में चुनाव हुए थे।
तमिलनाडु एक्टर विजय का जलवा
तमिलनाडु में इस बार चुनावी नतीजों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक एक्टर विजय की पार्टी टीवीके 74 सीटों पर आगे चल रही है, जो एक बड़ा संकेत माना जा रहा है। वहीं डीएमके 51 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और एआईएडीएमके 44 सीटों पर आगे चल रही है। इन आंकड़ों से साफ है कि राज्य में मुकाबला दिलचस्प हो गया है और नया राजनीतिक समीकरण बन सकता है। दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल की कुछ अहम सीटों पर भी नजर बनी हुई है। नंदीग्राम सीट से बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी आगे चल रहे हैं। वहीं भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी बढ़त बनाए हुए हैं। आसनसोल साउथ से बीजेपी की अग्निमित्रा पॉल आगे हैं और सोनारपुर साउथ सीट से रूपा गांगुली आगे चल रही हैं. तमिलनाडु की कोलाथुर सीट से मुख्यमंत्री एमके स्टालिन आगे चल रहे हैं, जिससे डीएमके को भी कुछ मजबूती मिलती दिख रही है।