हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला कोविड पॉजिटिव मिले हैं। हल्क बुखार के बाद उन्होंने अपना कोविड टेस्ट कराया जो पॉजिटिव आया है। दुष्यंत चौटाल ने ट्वीट करके कहा है कि बीते दिनों उनके संपर्क में आए लोग ऐतिहातन अपना कोविड टेस्ट करा लें। आपको बता दें कि शुक्रवार को दुष्यंत चौटाला के पिता की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
हरियाणा में शुक्रवार को 3,748 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। सत्तारूढ़ गठबंधन में सहयोगी जेजेपी के प्रमुख और दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला का भी शामिल था। आपको बता दें कि हाल ही में कांग्रेस नेताओं रणदीप सिंह सुरजेवाला और दीपेन्द्र सिंह हुडा के भी संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। कोविड के मामलों में तेजी से हो रही वृद्धि के बीच शुक्रवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि राज्य महामारी से जुड़ी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
यह भी पढ़ें- हरियाणा में गरजे बादल, कई जिलों में जोरदार बारिश से बढ़ी लोगों की परेशानियां