होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कोरोना के नए वेरिएंट के चलते दक्षिण अफ्रीका से आने वालों को मुंबई में किया जाएगा क्वारंटाइन

कोरोना के नए वेरिएंट के चलते दक्षिण अफ्रीका से आने वालों को मुंबई में किया जाएगा क्वारंटाइन

 

कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन ने दुनियाभर के देशों को एक बार फिर चिंता में डाल दिया है। इस वेरिएंट के दक्षिण अफ्रीका में लगातार केस बढ़ रहे हैं। ऐसे में मुंबई शहर के मेयर किशोरी पेडनेकर ने घोषणा की है कि दक्षिण अफ्रीका से मुंबई पहुंचने वाले प्रत्येक व्यक्ति को कोरोना के नए वायरस के प्रसार के मद्देनजर क्वारंटाइन में रहना होगा।

कोरोना के ओमीक्रॉन वेरिएंट के मद्देनजर दक्षिण अफ्रीका से भारत आने वाली उड़ानों पर प्रतिबंध लगाने की मांग बढ़ रही है। इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इन उड़ानों को रोकने का आग्रह किया था। अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर कहा, "मैं माननीय पीएम से उन देशों से उड़ानें बंद करने का आग्रह करता हूं जो नए संस्करण से प्रभावित हैं। बड़ी मुश्किल से हमारा देश कोरोना से उबर रहा है। ऐसे में अब हमें इस नए संस्करण को भारत में प्रवेश करने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।" .

बता दें कि 9 नवंबर को दक्षिणी अफ्रीका के बोत्सवाना में ओमीक्रॉन वेरिएंट का पहला मामला सामने आया था। जिसके बाद से कोरोना वायरस का ये नया वेरिएंट दुनियाभर में कहर बरपा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक अब तक ये खतरनाक वेरिएंट बेल्जियम, हांगकांग और इज़राइल तक दस्तक दे चुका है। 

विश्व स्वास्थ्य संगठन पहले ही ओमीक्रॉन पर चिंता जाहिर कर चुका है। इस नए वेरिएंट में 32 म्यूटेशन हैं, जो कोरोनावायरस के किसी भी अन्य वेरिएंट से अधिक खतरनाक है। अब तक डेल्टा वेरिएंट दुनिया भर में कहर बरपा रहा था लेकिन ओमीक्रॉन डेल्टा की तुलना में कई गुना ज्यादा खतरनाक है।

यह भी पढ़ें- कोरोना के नए वेरिएंट ने बढ़ाई मुश्किले, फाइजर और बायोएनटेक ने कहा - 100 दिन में टीका करेंगे तैयार


संबंधित समाचार