होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

जनता पर महंगाई की मार, पेट्रोलियम कंपनी ने कमर्शियल सिलेंडर की बढ़ाई कीमतें

जनता पर महंगाई की मार, पेट्रोलियम कंपनी ने कमर्शियल सिलेंडर की बढ़ाई कीमतें

 

देश की आम जनता के लिए दिसंबर महीने का पहला दिन भी अपने साथ महंगाई लेकर आया है। एक बार फिर आम आदमी को पेट्रोलियम कंपनियों ने महीने के पहले ही दिन बड़ा झटका दिया है। बता दें कि पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर पर करीब 100 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। इसी के साथ अब दिल्ली में 9 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2101 रुपये में मिलेगा। जबकि इससे पहले इस सिलेंडर का दाम 2000.50 रुपये था।

हालांकि, पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू सिलेंडर (14.2 Kg) की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, कमर्शियल सिलेंडर के महंगा होने का सबसे ज्यादा असर रेस्टोरेंट मालिकों पर देखने को मिलता है। स्पष्ट शब्दों में कहें तो रेस्टोरेंट मालिक रेस्टोरेंट में मिलने वाला खाना-पीना महंगा कर देते हैं।

जानिए महानगरों में 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमतें 
  महानगर        सिलंडर की कीमत
-  दिल्ली             2100.50 रु
-  कोलकाता        2,174.5 रु
-    मुंबई              2,051 रु
-   चेन्नई              2,234.50 रु

 

यह भी पढ़ें- जानिए आखिर कौन है ट्विटर के नए CEO पराग अग्रवाल?


संबंधित समाचार