होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत के गांव में पेयजल संकट, बदहाल हुईं स्वास्थ्य सुविधाएं

पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत के गांव में पेयजल संकट, बदहाल हुईं स्वास्थ्य सुविधाएं

 

गढ़वाल सांसद और पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत (Former CM Tirath Singh Rawat) के गांव सिरों (Seero) को मुख्य बाजार सतपुली से जोड़ने वाला बौंसाल-भेटी मोटर मार्ग राज्य गठन के 21 साल बाद भी बदहाल है। हालांकि, हाल ही में बौंसाल से सरासू तक पांच किलोमीटर तक डामरीकरण हुआ है, लेकिन इसके बाद आगे का काम अधूरा पड़ा है।

पेयजल लाइन बिछने की उम्मीद
सीरों में करीब 130 परिवार रहते हैं, जिनकी आबादी 600 के करीब है। गांव में पेयजल का संकट काफी लंबे समय से है। गांव में पानी पहुंचाने के लिए अब इसे कंडार सीरों पेयजल लाइन से जोड़ा जा रहा है। वर्तमान में सीरों गांव के लोग स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सतपुली और पौड़ी पर आश्रित हैं। 600 आबादी के बावजूद गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक नहीं है, आसपास भी कोई सुविधा नहीं है।

गुलदार का खतरा
सीरों में ज्यादातर लोग खेती पर निर्भर हैं, लेकिन जंगली जानवरों के कारण खेती को काफी नुकसान हो रहा है। बंदर-सुअर खेती खराब कर देते हैं, वहीं गुलदार आए दिन मवेशियों को मार डालता है। इस पर ग्राम प्रधान मदन सिंह बिष्ट ने सरकार से गुजारिश करते हुए कहा कि जंगली जानवरों के कारण काफी नुकसान हो रहा है। गुलदार का भी हमेशा खतरा बना रहता है। सरकार इस दिशा में कुछ ठोस कदम उठाए।  

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी को PM Modi की करोड़ों की सौगात, जनसभा को किया संबोधित, जानें भाषण की अहम बातें  


संबंधित समाचार