होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Draupadi Murmu राष्ट्रपति पद के लिए आज करेंगी नामांकन, PM मोदी समेत ये नेता होंगे प्रस्तावक

Draupadi Murmu राष्ट्रपति पद के लिए आज करेंगी नामांकन, PM मोदी समेत ये नेता होंगे प्रस्तावक

 

राष्ट्रपति पद के चुनाव में NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) आज अपना नामांकन दाखिल करेंगी। बीजेपी (BJP) ने इस मौके को ऐतिहासिक बनाने की पूरी तैयारी कर ली है। इसके लिए पार्टी ने अपने सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को दिल्ली बुला लिया है। साथ ही राज्यों में भी कार्यक्रम करने का प्लान किया है। बता दें कि द्रौपदी मुर्मू चार नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। नामांकन के दौरान कुल 50 प्रस्तावक और 50 अनुमोदक होंगे।

हिमंता बिस्वा समेत ये मुख्यमंत्री दिल्ली रवाना
द्रौपदी मुर्मू के नामांकन के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत कई बड़े नेता शामिल हैं।  

PM Modi होंगे पहले प्रस्तावक
आपको बता दें कि द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) के आज होने वाले नामांकन के समय पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे। वहीं पीएम मोदी मुर्मू के नामांकन पत्र के पहले प्रस्तावक होंगे। जबकि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत पार्टी के कई दूसरे वरिष्ठ नेता भी प्रस्तावक और अनुमोदक के रूप में शामिल होंगे। इसके साथ ही प्रस्तावक में बिहार एनडीए के घटक दलों से भी कई नाम हैं। जेडीयू से कुल पांच सांसद रहेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद ललन सिंह, सुनील पिंटू, आलोक सुमन, दिलेश्वर कामत और चंदेश्वर चंद्रवंशी प्रस्तावक बनेंगे। वहीं राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी से सभी पांच सांसद प्रस्तावक रहेंगे. केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस, महबूब अली कैसर, चंदन सिंह, वीणा देवी, प्रिंस राज प्रस्तावक होंगे।

18 जुलाई को है राष्ट्रपति चुनाव
बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए 29 जून नामांकन की अंतिम तारीख है। देश के महामहिम का चुनाव 18 जुलाई को होना है। वोटों की गिनती 21 जुलाई को होगी। NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का मुख्य मुकाबला विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से है। 

 

यह भी पढ़ें- Maharashtra crisis : एकनाथ शिंदे और बढ़ी ताकत, CM ने छोड़ा सरकारी आवास 'वर्षा'


संबंधित समाचार