होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

AAP के नॉर्थ जोन एससी प्रकोष्ठ के संयोजक बने डॉक्टर कपूर सिंह

AAP के नॉर्थ जोन एससी प्रकोष्ठ के संयोजक बने डॉक्टर कपूर सिंह

 

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी की ओर से प्रदेश में संगठन विस्तार करते हुए गुरुवार को नॉर्थ जोन एससी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। हरियाणा आम आदमी पार्टी प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद डॉ सुशील गुप्ता के निर्देश पर संगठन मंत्री प्रवीण प्रभाकर गौड़ ने डॉक्टर कपूर सिंह को नॉर्थ जोन एससी प्रकोष्ठ का संयोजक नियुक्त किया। 

वहीं नॉर्थ जोन संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दिनेश वाल्मीकि को दी गई। इनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी एडवोकेट रमेश कुमार, राजेंद्र कल्याण, एडवोकेट विक्की मचल, दिलीप कंडारा, सुरेश वाल्मीकि को दी गई। नॉर्थ जोन एससी प्रकोष्ठ के सचिव संजीत बांगड़ होंगे, वहीं नॉर्थ जोन संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी चंद्रभान और राजेश सुल्लर को दी गई। डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश में विकल्प के तौर पर उभरी है और सभी पदाधिकारी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।

यह भी पढ़ें- Sonipat: मजदूरों से भरी ईको वैन की ट्रक से टक्कर, दो की मौत, सात घायल


संबंधित समाचार