होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

छात्रों के आंदोलन के बीच बड़ा फैसला, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

छात्रों के आंदोलन के बीच बड़ा फैसला, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

 

 Dharmendra Pradhan Resigns: पेपर लीक मामले और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को देखते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अपने इस्तीफे में उन्होंने कहा कि NEET पेपर लीक की जिम्मेदारी मैंने पहले दिन ही ले ली थी। इससे पहले CJP की अगुवाई में छात्र उनके इस्तीफे की मांग को लेकर एक महीने से भी अधिक समय से प्रदर्शन कर रहे थे। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों तक भूख हड़ताल की थी। 

सोशल मीडिया पर अपने लंबे पोस्ट पर धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, “पहले ही दिन से मैंने इस पर जिम्मेदारी ली. इस परिस्थिति से कभी मुंह नहीं मोड़ा। मेरा यह संकल्प रहा कि हम किसी भी मेधावी छात्र की संभावना परीक्षा माफिया के कारण खराब नहीं होने देंगे. हम किसी भी छात्र के साथ अन्याय नहीं होंगे।”

 

इस्तीफे के पीछे की वजह बताते हुए प्रधान ने कहा, “जंतर-मंतर पर और देश में जो भ्रम की स्थिति बनी है, इस स्थिति का राष्ट्र विरोधी ताकतें लाभ न उठाएं। देश की एकता बनी रहे। देश के किसी भी छात्र का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में न उलझे। बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करें। करियर पर फोकस करें. इन्हीं सब बातों पर विचार करते हुए मैंने अपना त्यागपत्र पीएम नरेंद्र मोदी को भेज दिया है।”

 


संबंधित समाचार