BJP Haryana: हरियाणा के रोहतक में बीजेपी का चुनाव प्रभारियों एवं विजेता नेताओं के नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल समेत हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी मुख्य अतिथि की तौर पर सम्मलित हुए।
धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस पर बोला हमला
कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री और हरियाणा विधानसभा चुनाव के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला, उन्होंने कहा- सत्ता में आकर हरियाणा को लूटने का सपना देखना कांग्रेस छोड़ दे, अब कांग्रेस सत्ता में नहीं आएगी। हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कार्यक्रम को आगे संबोधित करते हुए काह कि - हरियाणा में 19 हजार 812 बूथ हैं, 7212 गांव और 22 जिले हैं, लेकिन विधानसभ चुनाव के लिए हमारे पास सिर्फ 100 दिन हैं। कांग्रेस ध्यान रखे कि अब तो 20-20 का जमाना है। जनता कांग्रेस के षडयंत्र को समझे, कांग्रेस बहरूपिया है।
कांग्रेस के झूठ की नींव ढह जाएगी- सीएम नायब सैनी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान भगवान जगन्नाथ की विजय का रथ हरियाणा लेकर आए हैं। देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मजबूती से आगे बढ़ रहा है। हरियाणा भी उनके साथ मजबूती से चलेगा। हरियाणा में भी तीसरी बार भाजपा की सरकारा बनेगी, उसका आगाज रोहतक से हो गया है। नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने जिस तरह झूठ का सहारा लेकर अपनी नींव खड़ी की है, आने वाले तीन महीने के बाद वो नींव हरियाणा में ढह जाएगी और भाजपा तीसरी बार हरियाणा में आएगी। हरियाणा की जनता ने संकेत दिया है कि इस बार फिर भाजपा को जिताएंगे।
भगवान जगन्नाथ की पावन भूमि से आए हमारे विधानसभा चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री श्री @dpradhanbjp जी,सह प्रभारी लोकसभा सांसद श्री @BjpBiplab जी और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री श्री @mlkhattar जी की मौजूदगी में सभी नवनिर्वाचित सांसदों का रोहतक स्थित @BJP4Haryana प्रदेश कार्यालय मंगल कमल… pic.twitter.com/KBVdtdY9JZ
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) June 23, 2024
बता दें कि कुछ महीनों बाद प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने है जिसको लेकर भाजपा ने कमर कस ली है।