होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Delhi News: उत्तम नगर ईस्ट में दर्दनाक हादसा, 12वीं के छात्र ने की आत्महत्या

Delhi News: उत्तम नगर ईस्ट में दर्दनाक हादसा, 12वीं के छात्र ने की आत्महत्या

 

Uttam Nagar Accident News: दिल्ली में एक दुखद घटना ने परिवारों और समाज को झकझोर कर रख दिया है। शुक्रवार सुबह उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर एक 12वीं क्लास के स्टूडेंट ने मेट्रो ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। मरने वाले की पहचान नजफगढ़ के रहने वाले 17 साल के अश्विनी डागर के तौर पर हुई है।

क्या है मामला?

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 11:07 बजे हुई. मेट्रो स्टेशन कंट्रोल रूम को एक लड़के के ट्रेन के सामने कूदने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि द्वारका मोड़ं से आ रही मेट्रो ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही लड़का ट्रैक पर कूद गया, वह ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. बॉडी को ट्रैक से हटाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

परिवार का इकलौता बेटा था अश्विनी

जांच में पता चला कि अश्विनी 12वीं क्लास का स्टूडेंट था और उत्तम नगर में सक्सेस कोचिंग सेंटर में पढ़ता था। उसके पिता देवेंद्र दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (DTC) में बस ड्राइवर हैं। अश्विनी परिवार का इकलौता बेटा था, जिससे परिवार में गहरा दुख है। पुलिस सुसाइड के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए परिवार वालों से पूछताछ कर रही है। अभी तक कोई सुसाइड नोट या साफ मकसद नहीं मिला है, लेकिन जांच जारी है। 

मेट्रो सेवा पर भी असर

इस घटना से लगभग आधे घंटे तक मेट्रो सेवा में रुकावट रही, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई और स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। मेट्रो पुलिस के डिप्टी कमिश्नर कुशल पाल सिंह ने बताया कि जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म पर आई, युवक ने यह कदम उठाया, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की, बॉडी को कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई पूरी की। 

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

दिल्ली मेट्रो में पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे मेंटल हेल्थ और एग्जाम प्रेशर जैसे मुद्दे सामने आए हैं, वहीं एक्सपर्ट्स का कहना है कि स्टूडेंट्स में बढ़ते स्ट्रेस को, खासकर बोर्ड एग्जाम के दौरान, गंभीरता से लेना चाहिए, पेरेंट्स, टीचर्स और कोचिंग इंस्टीट्यूट्स को बच्चों की इमोशनल हालत पर नजर रखनी चाहिए, हेल्पलाइन जैसी मेंटल हेल्थ सपोर्ट सर्विस के इस्तेमाल को बढ़ावा देना चाहिए, वहीं पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है। 
 


संबंधित समाचार