होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

रेड, ग्रीन और वायलेट लाइन पर आज से शुरू हुई मेट्रो सेवा

रेड, ग्रीन और वायलेट लाइन पर आज से शुरू हुई मेट्रो सेवा

 

यलो, ब्लू और पिंक लाइन के बाद अब गाजियाबाद, फरीदाबाद और बहादुरगढ़ को जोड़ने वाले रेड, वायलेट और ग्रीन लाइन पर मेट्रो सेवा आज से शुरू हो गई है। बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के चलते पिछले करीब 5 महीने से अधिक समय से बंद मेट्रो सेवा 7 सितंबर से 3 चरणों में शुरू कर दी गई। 

ये रहे इन तीनों लाइन के रूट 

रेड लाइन रिठाला से गाजियाबाद के शहीद स्थल (न्यू बस अड्डा), ग्रीन लाइन कीर्ति नगर से ब्रिगेडियर होशियार सिंह (बहादुरगढ़) और वायलेट लाइन कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़) रूट पर चलती है। इन रूट्स पर यात्रा का समय सुबह 7 से 11 और शाम को 4 से 8 बजे तक होगा। वही, बताया जा रहा है कि बुधवार को ब्लू लाइन और पिंक लाइन के खुलने से यात्रियों की संख्या में दोगूना से ज्यादा की बढ़ोत्तरी हुई है। सुबह की पाली में ही अकेले 33 हजार से अधिक लोगों ने सफर किया है। 

11 सितंबर से बढ़ जाएगा परिचालन का समय 

दिल्ली मेट्रो 11 सितंबर को ग्रे व मजेंटा लाइन खोलने के साथ परिचालन का समय भी बढ़ा देगी। परिचालन पहले की ही तरह सुबह शाम दो पाली में होगा। मगर सुबह की पाली को 7 से 11 के बजाएं बढ़ाकर 7 से दोपहर 1 बजे तक कर दिया जाएगा। इसी तरह शाम की पाली में शाम 4 बजे से 8 के बजाएं 10 बजे तक चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- दिल्ली : 171 दिन बाद आज से शुरू हुई ब्लू और पिंक लाइन पर मेट्रो सेवा


संबंधित समाचार