होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Delhi Air Quality : दिल्ली की वायु गुणवत्ता और बिगड़ी, लोगों को सांस लेने में हो रही तकलीफ

Delhi Air Quality : दिल्ली की वायु गुणवत्ता और बिगड़ी, लोगों को सांस लेने में हो रही तकलीफ

 

देश की राजधानी दिल्ली और इस से सटे एनसीआर (Delhi-NCR) में शुक्रवार को स्मॉग की एक परत छा गई। इसकी वजह से दिल्ली में हवा की गुणवत्ता का बहुत खराब श्रेणी में पहुंच चुका है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च  ने बताया कि दिल्ली में वायु गुणवत्ता 390 के सूचकांक  के साथ बहुत खराब श्रेणी में है।

परिवहन स्तर (925 mb) पर हवाएं आज कम हो गई हैं, लेकिन हवा की दिशा में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसलिए हवा की गुणवत्ता खराब बनी हुई है। यह अगले दो दिनों तक और ज्यादा खराब के ऊपरी छोर से गंभीर श्रेणी में रहने की संभावना है। वही आज लोधी रोड पर एक्यूआई स्तर 387 दर्ज किया गया। तो आईआईटी पर 378 के एक्यूआई दर्ज किया गया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस क्षेत्र में AQI level 400 के करीब दर्ज हुआ। वही आज पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने की घटना में कमी आई है। फसल अवशेष जलाने का हिस्सा लगभग PM2.5 में 26 फीसदी है।

 Also Read- कर्नाटक: कन्नूर-बेंगलुरु एक्सप्रेस पर गिरा बोल्डर, 5 डिब्बे पटरी से उतरे

वही दिल्ली के एक निवासी ने कहा, दिल्ली में लोगों को दिन प्रतिदिन सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन जैसी समस्या हो रहा है। मैं सुबह की सैर के लिए बाहर जाना पसंद करता हूं। लेकिन अब मैं अपने परिवार के लिए सामान खरीदने के लिए अपने घर से बाहर कदम रखता हूं। राष्ट्रीय राजधानी में भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार की सुबह 5:30 बजे 13.8 डिग्री तापमान दर्ज किया।

यह भी पढ़ें- भाजपा ने 5 राज्यों के चुनाव प्रचार में खर्च किये 252 करोड़, इन राज्यों में लगाये सबसे कम रुपये


संबंधित समाचार