होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

भाजपा ने 5 राज्यों के चुनाव प्रचार में खर्च किये 252 करोड़, इन राज्यों में लगाये सबसे कम रुपये

भाजपा ने 5 राज्यों के चुनाव प्रचार में खर्च किये 252 करोड़, इन राज्यों में लगाये सबसे कम रुपये

 

भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने साल 2020 में चुनाव प्रचार में सबसे अधिक पैसा खर्च किया है। इसी वर्ष 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव प्रचार (Assembly Election Campaign) में बीजेपी ने खूब पैसा खर्च किया, लेकिन बंगाल में टीएमसी इस मामले में आगे रही। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी ने इस साल देश के राज्य क्रमश: असम (Assam), पुडुचेरी (Puducherry), तमिलनाडु (Tamil Nadu), पश्चिम बंगाल और केरल (West Bengal And Kerala) में हुए विधानसभा चुनावों में प्रचार पर 252 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

लेकिन बीजेपी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार में टीएमसी से कुछ खर्चा कम किया है। मीडिया में आईं खबरों के मुताबिक, बीजेपी ने पश्चिम बंगाल (West Bengal) में कुल 252 करोड़ रुपये में से 151 करोड़ खर्च किए हैं। जबकि, टीएमसी की तरफ से चुनाव आयोग को सौंपे गए खर्च के ब्योरे के मुताबिक, टीएमसी ने चुनाव प्रचार पर 154.28 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।

Also Read- कानपुर और कन्नौज के बाद अब लखनऊ में जीका वायरस ने दी दस्तक, इतने मामलों की हुई पुष्टि

भाजपा ने किस राज्य में कितना पैसा खर्च किया चुनाव आयोग को सौंपे खर्च के ब्योरे के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी ने असम, पुडुचेरी, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और केरल में हुए विधानसभा चुनावों में प्रचार में 252 करोड़ 2 लाख 71 हजार 753 रुपए खर्च किए हैं।

- असम में बीजेपी ने 43.81 करोड़।

- पुडुचेरी में 4.79 करोड़।

- तमिलनाडु में 22.97 करोड़।

- पश्चिम बंगाल में 151 करोड़ से ज्यादा।

- केरल में 29.24 करोड़।

इतना पैसा खर्च करने पर कहां-कहां मिली जीत जानकारी के लिए आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में 151 करोड़ से अधिक पैसा खर्च करने पर भी पार्टी अपनी सरकार नहीं बना पाई। टीएमसी राज्य में तीसरी बार सरकार बनाने में कामयाब रही। वहीं असम में भाजपा ने दोबारा अपनी सरकार बनाई। इसके अलावा भाजपा पुडुचेरी में पहली बार गठबंधन की सरकार बनाने में कामयाब रही है। इनके अलावा भाजपा तमिलनाडु में केवल 2.6 फीसदी ही वोट हासिल कर सकी। भाजपा को केरल में भी सफलता नहीं मिल सकी। केरल में एक बार फिर वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) अपनी सत्ता बचाने में सफल रहा।

यह भी पढ़ें- कर्नाटक: कन्नूर-बेंगलुरु एक्सप्रेस पर गिरा बोल्डर, 5 डिब्बे पटरी से उतरे


संबंधित समाचार