होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

देहरादून: दस डिग्री से कम रहेगा आज रात का तापमान, ठंड में होगा इजाफा

देहरादून: दस डिग्री से कम रहेगा आज रात का तापमान, ठंड में होगा इजाफा

 

उत्तराखंड: आज रात राजधानी देहरादून और आसपास के इलाकों में तापमान दस डिग्री से नीचे रहेगा। मौसम केंद्र की तरफ से जारी बुलेटिन के मुताबिक राजधानी में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री के आस-पास रह सकता है। इससे रात और सुबह-शाम के समय की ठंड बढ़ जाएगी।

ठंड में धूप में गर्मी भी कम होगी
फिलहाल रात के तापमान में तीन डिग्री तक की कमी दर्ज की जा रही है। इससे पहले सोमवार को रात का तापमान करीब 12 डिग्री के आसपास था। हालाकि दिन के तापमान में कुछ कमी होने का अनुमान लगाया गया है। राजधानी में अधिकतम तापमान 25 डिग्री के आस-पास रह सकता है। ठंड बढ़ने के साथ-साथ दिन में गर्मी भी कम होगी। 

सार्वजनिक स्थलों पर होगी अलाव की व्यवस्था
वहीं, टिहरी डीएम ने सर्दी के मौसम में जिले में बर्फबारी वाले हाईवे और आंतरिक मोटर मार्गों को चिह्नित करके वहां चूना और नमक का छिड़काव करने व अधिक ठंड वाले सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने के निर्देश दे दिए हैं। इस पर डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने स्वास्थ्य सेवाओं को चाकचौबंद रखते हुए दवाओं का पर्याप्त भंडार रखने का भी निर्देश दिया हैं।

 

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक आज, इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर


संबंधित समाचार