होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

CWG 2022: भारतीय महिला हॉकी टीम के साथ हुई नाइंसाफी पर भड़के वीरेंद्र सहवाग, कही ये बात

CWG 2022: भारतीय महिला हॉकी टीम के साथ हुई नाइंसाफी पर भड़के वीरेंद्र सहवाग, कही ये बात

 

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (Commonwealth Games 2022) में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला हॉकी के सेमीफाइनल मैच के बाद ट्विटर पर जमकर अपना गुस्सा उतारा है। बड़ी ही चालाकी से भारतीय कप्तान सविता (Savita) ने ऑस्ट्रेलिया का पेनल्टी शूटआउट रोका था, लेकिन अंपायर ने इसे यह कहकर अमान्य बता दिया कि क्लॉक शुरू ही नहीं हुआ था। कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े इवेंट में इस तरह की बड़ी लापरवाही वो भी इतने अहम मैच में, यह किसी से सहन नहीं हो पा रही है। ट्विटर पर लोग लगातार कह रहे हैं कि भारत ऑस्ट्रेलिया से नहीं बल्कि 'बेईमानी' से हारा है।

ऐसे में सहवाग ने भी अपनी भड़ास उतारते हुए ट्विटर किया कि 'ऑस्ट्रेलिया से पेनल्टी मिस हुआ, और अंपायर ने कहा कि सॉरी क्लॉक स्टार्ट ही नहीं हुआ। इस तरह का भेदभाव क्रिकेट में भी पहले होता था, जब तक हम एक सुपर पावर नहीं बने थे। हॉकी में भी हम जल्द बनेंगे और फिर सभी क्लॉक बिल्कुल समय पर शुरू होंगे, मुझे अपनी लड़कियों पर बहुत गर्व है।'



बता दें कि भारत ने मैच में निर्धारित समय तक स्कोर 1-1 की बराबरी पर बनाए रखा, जिसके बाद मैच का रिजल्ट शूटआउट तक पहुंच गया। इस विवादित पेनल्टी शूट के बाद भारतीय टीम का मनोबल पूरी तरह से गिरा हुआ दिखाई दिया और इसका असर उनके खेल पर भी पड़ा। भारत को पेनल्टी शूटआउट में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। भारत अभी भी मेडल की दौड़ से बाहर नहीं है। भारतीय टीम अब ब्रॉन्ज मेडल के लिए आगे खेलेगी, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में पहुंचकर कम से कम अपना सिल्वर मेडल तो पक्का कर ही लिया है।

यह भी पढ़ें- CWG 2022: लाइव हॉकी मैच के दौरान जमकर हुई हाथापाई, वीडियो देख रह जाएंगे दंग


संबंधित समाचार